{"_id":"5ab7fd584f1c1b57408b4ef0","slug":"101522007384-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलेक्टर रेट के विरोध में डीसी को ज्ञापन देगी प्रापर्टी एसोसिएशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलेक्टर रेट के विरोध में डीसी को ज्ञापन देगी प्रापर्टी एसोसिएशन
Updated Mon, 26 Mar 2018 01:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘कलेक्टर रेट बढ़ाने की बजाय, 25 से 40 प्रतिशत कम करें’
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट।
राजस्व विभाग द्वारा कैंट के सदर क्षेत्र में कलेक्टर रेट बढ़ाने की प्रस्तावित योजना का विरोध होना शुरू हो गया है। द प्रॉपर्टी डीलर कंसलटेंट एसोसिएशन ने इस पर कड़ा विरोध जताया है। एसोसिएशन ने कहा कि केवल कैंट में सदर क्षेत्र की प्रॉपर्टी के कलेक्टर रेट 10 प्रतिशत बढ़ाने का प्रस्ताव है जबकि पास लगते चंडीगढ़, पंजाब आदि क्षेत्रों में कहीं भी कलेक्टर रेट नहीं बढ़े हैं। इतना ही नहीं जिन कॉलोनियों में दस प्रतिशत कलेक्टर रेट घटाए गए हैं वह नाकाफी है। वहीं एसोसिएशन ने कहा करीब 25 से 40 प्रतिशत तक रेट कम होने चाहिए थे। पदाधिकारियों ने कहा कि इस मामले को लेकर डीसी को ज्ञापन दिया जाएगा साथ ही राजस्व विभाग में आपत्तियां भी दर्ज कराई जाएंगी।
बता दें कि शुक्रवार को राजस्व विभाग ने कलेक्टर रेटों की प्रस्तावित सूची को जारी किया गया है। इसमें कैंट सदर क्षेत्र में निकलसन रोड और अन्य क्षेत्रों में दस प्रतिशत रेट बढ़ाए जाने की योजना है। जबकि कैंट की 64 कॉलोनियों में दस प्रतिशत रेट कम भी करने का प्रस्ताव है। विभाग ने रेट जारी कर पंद्रह दिनों में आपत्तियां मांगी है और इसके बाद फिर कमेटी बैठेगी जोकि कलेक्टर रेट पर अंतिम निर्णय लेगी।
यह बोले एसोसिएशन पदाधिकारी
प्रॉपर्टी एसोसिएशन के चेयरमैन एवं पूर्व पार्षद महेंद्र सेठी ने कहा कि प्रॉपर्टी मार्केट में डाउन फाल है और ऐसे समय में सदर क्षेत्र में प्रॉपर्टी के रेट बढ़ाना तर्कसंगत नहीं है। कलेक्टर रेट जारी होने से पहले ही एसोसिएशन ने संबंधित विभाग के समक्ष बात रखी थी और उम्मीद थी कि अंबाला में कहीं पर भी प्रॉपर्टी के रेट नहीं बढ़ाए जाएंगे, मगर विभाग ने एसोसिएशन की बात को नजरअंदाज किया है। निकलसन रोड कैंट की प्राइम लोकेशन है और यहां पर दाम स्थिर होने चाहिए थे। इसके अलावा कॉलोनियों में दस प्रतिशत रेट कम करना ऊंट के मुंह में जीरा के सामान है। यह कटौती 25 से 40 प्रतिशत तक होनी चाहिए। एसोसिएशन इस मामले को लेकर आपत्तियां तो दर्ज कराएगी साथ ही विभाग के इस निर्णय के विरोध में डीसी को ज्ञापन भी सौंपा जाएगा।
विज्ञापन
प्रॉपर्टी डीलर्स एसोसिएशन के चीफ पैटर्न ओंकार नाथी ने बताया कि विभाग ने पहले आश्वासन दिया था कि अंबाला में प्रॉपर्टी के रेट बढ़ाने की कोई योजना नहीं है, मगर अब कलेक्टर रेट जारी होते ही वह हैरान रह गए। कॉलोनियों में केवल दस प्रतिशत की राहत दी गई है जिससे धरातल पर ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगा। 64 कॉलोनियों को यदि राहत प्रदान करनी थी तो रेट और कम होने चाहिए थे। इसपर आपत्तियां जताई जाएंगी। निकलसन रोड पर भी जो रेट बढ़ाए गए हैं वह अधिकारियों ने बंद कमरे में बैठकर तय कर दिए हैं। मुख्य सड़क पर जिस प्रॉपर्टी का जो रेट है वहीं रेट अंदर स्थित प्रॉपर्टी का भी है, यह बिल्कुल तर्कसंगत नहीं है। इस मसले पर एसोसिएशन विरोध जताएगी।
एसोसिएशन अध्यक्ष अशोक गोयल ने कहा कि पहले रजिस्ट्री बंद थी, जिस वजह से अंबाला में प्रॉपर्टी का बिजनेस चौपट हो गया था। अब कुछ राहत मिली है, मगर साथ ही विभाग प्रॉपर्टी के दाम बढ़ाने पर तुला है। इससे पब्लिक को राहत नहीं मिलेगी। विभाग हर वर्ष प्रॉपर्टी के रेट कुछ प्रतिशत बढ़ा देता है जबकि रेट हमेशा मार्केट की वर्तमान स्थिति के हिसाब से तय होते हैं। केवल कैंट में ही दाम बढ़ाए गए और इस मामले को लेकर विभाग को आपत्ति दर्ज कराई जाएगी।
विभाग ने अभी प्रस्तावित कलेक्टर रेट की सूची जारी की है। 15 दिनों तक इस पर आपत्तियां मांगी गई हैं। आपत्तियां यदि आती हैं तो इस पर विचार किया जाएगा और उसके बाद कमेटी कलेक्टर रेटों को अंतिम रूप देगी। प्रापर्टी एसोसिएशन या फिर किसी अन्य को इस पर विरोध है तो वह आपत्तियां दर्ज करवा सकते हैं। -अभिषेक बबियान, जिला राजस्व अधिकारी, अंबाला।