Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   - बारिश के बाद भी कम नहीं हुआ वर्करों का जोश

- बारिश के बाद भी कम नहीं हुआ वर्करों का जोश

Sun, 25 Feb 2018 01:09 AM IST
Updated Sun, 25 Feb 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
- बारिश के बाद भी कम नहीं हुआ वर्करों का जोश
समय देने के बावजूद नहीं मिले राज्यमंत्री सैनी, आंगनबाड़ी वर्कर्स और हेल्पर्स ने डेढ़ घंटे तक स्टेट हाईवे किया जाम, पुलिस ने रूट डायवर्ट कर निकाले वाहन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नारायणगढ़।
मांगें मनवाने के लिए कई दिनों से संघर्ष कर रहीं आंगनबाड़ी वर्कर्स और हेल्पर्स ने शनिवार को नारायणगढ़ सढ़ौरा रोड जाम कर दिया। समय देने के बावजूद राज्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात न होने पर आंगनबाड़ी वर्कर्स एंड हेल्पर्स यूनियन भड़क गई और करीब डेढ़ घंटे तक स्टेट हाईवे पर प्रदर्शन करते हुए सरकार को जमकर कोसा। हल्की बारिश होने के बावजूद भी यूनियन सदस्य डटी रहीं। उधर, जाम लगने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने रूट डायवर्ट कर वाहनों को निकाला।
विज्ञापन

वर्करों ने आरोप लगाया कि समय देने के बावजूद राज्यमंत्री नायब सिंह सैनी नहीं मिले। आंगनबाड़ी वर्कर्स और हेल्पर्स ने पहले बस स्टैंड से पैदल मार्च निकाला जिसके बाद नारायणगढ़-सढ़ौरा रोड जाम कर दिया। जाम लगने की सूचना मिलते ही पुलिस अलर्ट हो गई और मौके पर पहुंच कर तुरंत वाहनों को डायवर्ट किया गया। करीब डेढ़ घंटे तक वर्करों द्वारा जाम लगाकर सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मांगों को लेकर सुबह से ही बस स्टैंड पर यूनियन सदस्य एकत्रित होना शुरू हो गई थी। सैकड़ों की संख्या में करीब 11 बजे यूनियन सदस्य पैदल मार्च करते हुए राज्यमंत्री नायब सैनी से मिलने के लिए आगे बढ़ी। थालियां और चम्मच लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। हल्की बारिश के बावजूद भी वर्करों का जोश कम न हुआ और राज्यमंत्री के नारायणगढ़ स्थित कार्यालय पर पहुंचीं। राज्यमंत्री के मौजूद न होने पर राज्यमंत्री के राजनीतिक सचिव सोहन सिंह और जिला परिषद चेयरमैन सुरेंद्र राणा ज्ञापन लेने के लिए आए, जिस पर आंगनबाड़ी वर्कर और हेल्पर ने उन्हें ज्ञापन देने से मना कर दिया और मंत्री को ही ज्ञापन देने पर अड़ी रहीं। जिला भर की सैकड़ों आंगनबाड़ी वर्कर्स और हेल्पर्स को देख पुलिस के भी हाथपांव फूल गए।


मंत्री के पीए द्वारा फोन रिसीव न करने पर फूटा गुस्सा
आखिर दो घंटे की जद्दोजहद के बाद राज्यमंत्री नायब सिंह सैनी से फोन पर बात हुई पर जिला प्रधान अनुपमा सैनी साथियों सहित वापस लौट गई। जिला प्रधान अनुपमा सैनी ने कहा कि उन्होंने शुक्रवार को राज्यमंत्री नायब सैनी को सूचना दी थी कि शनिवार को उन्हें नारायणगढ़ कार्यालय पर ज्ञापन देने के जिला की आंगनबाड़ी वर्कर्स और हेल्पर्स पहुंच रही है लेकिन मंत्री के पीए ने फोन रिसीव नहीं किया, जिस कारण उनका गुस्सा फूट पड़ा। अब राज्यमंत्री ने 28 फरवरी का समय दिया है कि 28 फरवरी को वह अंबाला में डीसी कार्यालय में पहुंच कर ज्ञापन लेंगे। आंगनबाड़ी वर्कर और हेल्पर का कहना था कि वह 12 दिन से मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रही हैं लेकिन सरकार के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही। उन्होंने कहा कि चुनाव से पूर्व बड़ी-बड़ी बातें कर बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के झूठे प्रचार कर लोगों को गुमराह कर रहे हैं। प्रदेश की बेटियां धरने देने को मजबूर हैं लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है जिसको लेकर सोमवार 26 फरवरी से वे जेल भरो आंदोलन की शुरुआत करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed