Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   सफाई कर्मचारी आयोग के चेयरमैन सफाई कर्मचारियों की समस्याएं सुनेंगे : सुभाष चंद्रा

सफाई कर्मचारी आयोग के चेयरमैन सफाई कर्मचारियों की समस्याएं सुनेंगे : सुभाष चंद्रा

Sat, 24 Feb 2018 01:08 AM IST
Updated Sat, 24 Feb 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
सफाई कर्मचारी आयोग के चेयरमैन सफाई कर्मचारियों की समस्याएं सुनेंगे : सुभाष चंद्रा
सफाई कर्मचारी आयोग के चेयरमैन 27 को सुनेंगे कर्मचारियों की समस्याएं : चंद्रा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट।
स्वच्छ भारत मिशन हरियाणा के वाइस चेयरमैन सुभाष चंद्रा ने कहा कि प्रदेश के सफाई कर्मचारियों की समस्याओं को सुनने और उनके निपटारे के लिए 27 फरवरी को करनाल तथा 28 फरवरी को कुरुक्षेत्र में कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इन शिकायत निवारण कार्यक्रमों में राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के चेयरमैन मनहर वालजी भाई झाला मुख्य अतिथि के रूप मेें शिरकत करेंगे। कार्यक्रमों की अध्यक्षता सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी करेंगे। सुभाष चंद्रा शुक्रवार को लोकनिर्माण विभाग विश्रामगृह अंबाला छावनी में सफाई कर्मचारियों एवं नगर परिषद के अधिकारियों से बातचीत कर रहे थे।

सुभाष चंद्रा ने बताया कि 27 फरवरी को करनाल में आयोजित होने वाले शिकायत/समस्या निवारण कार्यक्रम में करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, जींद तथा भिवानी जिलों के सफाई कर्मचारियों को बुलाया गया है। इसी प्रकार 28 फरवरी को कुरुक्षेत्र में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में कैथल, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, अंबाला तथा पंचकूला जिलों से सफाई कर्मचारियों की शिकायतों/समस्याओं का समाधान किया जाएगा। इस मौके पर नगर निगम के सेनेटरी इंस्पेक्टर फूल कुमार, तेजेंद्र, बलकार सिंह, मनोज कुमार, प्रवीण समेत परिषद के अन्य अधिकारी और सफाई कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed