{"_id":"597e20d54f1c1be72d8b479f","slug":"101501438165-ambala-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधे घंटे की झमाझम बारिश में सड़कों पर जलभराव, अभी और बरसेगा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधे घंटे की झमाझम बारिश में सड़कों पर जलभराव, अभी और बरसेगा पानी
Updated Sun, 30 Jul 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला कैंट। मानसून की पहली झमाझम बारिश ने बता दिया कि अंबाला के लोगों को इस मानसून में जलभराव से होने वाली दिक्कतों से छुटकारा नहीं मिल पाएगा। रविवार को करीब आधे घंटे की झमाझम बारिश के चलते सड़कें तालाब बन गई, जबकि खाली प्लाटों में पानी भर गया। साल-दर-साल इसी स्थिति से जूझ रही जनता को इस सीजन में भी यही परेशानियां झेलनी पड़ेंगी। इस आधे घंटे की बारिश के चलते जहां तापमान में गिरावट आ गई, वहीं जलभराव के कारण लोगों की परेशानियां बढ़ गईं।
जुलाई माह की पहली झमाझम बारिश
इस साल जुलाई माह में मानसून सक्रिय नहीं हुआ, लेकिन महीना खत्म होते-होते मानसून ने आधे घंटे की झमाझम बारिश ने जुलाई माह का सूखा खत्म कर दिया। हालांकि कैंट व सिटी में ही बारिश हुई, जबकि मुलाना हलके के कुछ क्षेत्रों में बूंदाबांदी हुई है। ट्विन सिटी में शाम करीब साढ़े चार बजे बूंदाबांदी शुरू हुई, जो कुछ ही देर में तेज हो गई। ट्विन सिटी में रविवार को करीब आधे घंटे तक झमाझम बारिश हुई, जिससे लोगों को राहत मिली। इस बारिश के कारण लोगों को उमस व गर्मी से राहत मिल गई।
सड़कें बनी तालाब, लोग परेशान
इस झमाझम बारिश के कारण सड़कें तालाब का रूप धारण कर गई। कैंट की टिंबर मार्केट, हाउसिंग बोर्ड कालोनी, राय मार्केट, इंदिरा मार्केट में जहां सड़कों पर पानी भर गया, वहीं कई इलाकों में जलभराव की स्थिति देखी गई। सबसे बुरे हालात उन कालोनियों के हैं, जहां पर खाली प्लाट हैं और उनमें पानी भर गया। कैंट की सब्जी मंडी, बारह क्रास रोड, साइंस मार्केट, बोह, बब्याल, रामकिशन कॉलोनी, पुराना बर्फ खाना, सिसिल होटल क्षेत्र में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई। इसी तरह सिटी के जगाधरी गेट पुलिया, नाहन हाउस, टीबी अस्पताल रोड, जंडली, माडल टाउन, नदी मोहल्ला, मनमोहन नगर, मोटर मार्केट में भी जलभराव की स्थिति रही।
विज्ञापन
झमाझम बारिश में बच्चों ने की मस्ती
इस झमाझम बारिश में बच्चों ने जमकर मस्ती की। कुछ युवा भी बाइक लेकर बारिश का आनंद उठाने के लिए सड़कों पर आ गए। सड़कों पर पानी भरा होने के कारण हालांकि राहगीरों को दिक्कत हुई, लेकिन लोगों ने इस बारिश का खूब आनंद उठाया। सड़कों पर पानी भर जाने के कारण लोगों ने डिवाइडर का सहारा लिया, जबकि निचले इलाकों में पानी भरने के कारण आवाजाही भी प्रभावित हुई।
धान के लिए फायदेमंद
ट्विन सिटी के साथ लगते ग्रामीण अंचल के किसानों के लिए यह बारिश काफी फायदेमंद साबित हुई। हालांकि मुलाना हलका के कुछ क्षेत्रों सहित बराड़ा, कैंट व सिटी में जमकर बारिश हुई है, जबकि शहजादपुर व नारायणगढ़ में बारिश नहीं हुई। जिन इलाकों में झमाझम बारिश हुई है, वहां के धान उत्पादक खासे खुश हैं। काफी समय से बारिश का इंतजार कर रहे थे, जबकि रविवार को हुई बारिश के कारण इन किसानों को काफी फायदा हुआ है। किसानों का कहना है कि यदि अगस्त माह में भी इसी तरह से बारिश हो, तो धान का उत्पादन काफी बेहतर होगा।
यह है मौसम विभाग का अनुमान
मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में झमाझम बारिश की उम्मीद है। विभाग की मानें, तो 31 जुलाई से लेकर 3 अगस्त तक झमाझम बारिश हो सकती है, जबकि इसके बाद 4 व 5 अगस्त को हल्की बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग का कहना है कि बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।