{"_id":"68e9651912708e7e970062ce","slug":"100-students-gained-knowledge-related-to-sebi-ambala-news-c-36-1-amb1001-151197-2025-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: 100 छात्र–छात्राओं ने प्राप्त किया सेबी से संबंधित ज्ञान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: 100 छात्र–छात्राओं ने प्राप्त किया सेबी से संबंधित ज्ञान
Sat, 11 Oct 2025 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Sat, 11 Oct 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
अंबाला छावनी के जीएमएन कॉलेज में कार्यक्रम के दौरान मौजूद गणमान्य व छात्र-छात्राएं। प्रवक्ता
- फोटो : कैसरगंज के गोड़हिया नंबर तीन में भेड़िया के हमले में घायल अनीता का इलाज करते चिकित्सक।
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। गांधी मेमोरियल नेशनल कॉलेज के वाणिज्य विभाग ने अर्थशास्त्र विभाग के सहयोग से क्षेत्रीय निवेशक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर लगभग 100 छात्र–छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. रोहित दत्त के मार्गदर्शन में हुआ।
कार्यक्रम भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) से मुख्य संसाधन व्यक्ति के रूप में संदीप पुरी उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को निवेश से जुड़ी जागरूकता, वित्तीय साक्षरता, सुरक्षित निवेश के उपाय, तथा निवेशक संरक्षण से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। उन्होंने सेबी की भूमिका और निवेशकों के हितों की सुरक्षा के लिए किए जा रहे प्रयासों पर भी प्रकाश डाला। कार्यक्रम के संयोजक डॉ. सुरेन्द्र कुमार, विभागाध्यक्ष (वाणिज्य-एसएफ) रहे।