{"_id":"65e8d21a6668eb9969010046","slug":"100-e-learning-friends-from-the-district-ready-tablets-will-be-reviewed-ambala-news-c-36-1-amb1003-119445-2024-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: जिले से 100 ई-अधिगम मित्र तैयार, टैबलेट की होगी समीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: जिले से 100 ई-अधिगम मित्र तैयार, टैबलेट की होगी समीक्षा
विज्ञापन
अंबाला सिटी। शिक्षा विभाग ने ई-अधिगम कार्यक्रम के तहत राजकीय स्कूलों में विद्यार्थियों को दिए टैबलेट की समीक्षा करने के लिए जिले में करीब 100 ई-अधिगम मित्र तैयार किए हैं।
विभाग ने हरियाणा टेक्निकल शिक्षा विभाग के अंतिम वर्ष के इच्छुक विद्यार्थियों को ई-अधिगम कार्यक्रम को और आगे बढ़ाने के लिए साथ लेने का निर्णय लिया है। इसके तहत हरियाणा के 38 राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज को लिया है। अंबाला जिले के दोनों राजकीय पॉलीटेक्निक शामिल हैं और इन इच्छुक विद्यार्थियों को ई-अधिगम मित्र का दर्जा दिया गया है। जिसके तहत अंतिम वर्ष के इच्छुक विद्यार्थियों को ई-अधिगम का एक दिवसीय प्रशिक्षण भी दिया गया। अब यह विद्यार्थी ई-अधिगम मित्र की भूमिका निभाएंगे और निकटतम भविष्य में वर्किंग शनिवार को वह राजकीय विद्यालयों में जाएंगे और ई-अधिगम कार्यक्रम बारे जमीनी स्तर पर समीक्षा करेंगे।
इसमें आ रही तकनीकी समस्याओं का पता लगाने, दूर करने और विभाग को ऑनलाइन रिपोर्ट के माध्यम से सूचित करने में मदद भी करेंगे। जिसके तहत उन्हें अवसर पोर्टल की डाटा एंट्री को देखना, टेबलेट और सिम के आबंटन को देखना, विद्यालयों में इंटरनेट नेटवर्क की स्पीड को जांचना और नई पाल एप्लीकेशंस को देखना शामिल है। साथ ही उन्हें तीन दिन के भीतर ही अपनी समीक्षा की फीडबैक ऑनलाइन भरनी होगी।
विज्ञापन
बता दें कि शिक्षा विभाग की ओर से ई-अधिगम कार्यक्रम 5 मई 2022 को लांच किया गया था, जिसके तहत हरियाणा के सभी राजकीय विद्यालयों के कक्षा 10वीं, 11वीं और 12वीं के सभी विद्यार्थियों एवं संबंधित अध्यापकों को पूर्णतया निशुल्क टैबलेट, डाटा सिम कार्ड और पाल सॉफ्टवेयर के साथ दिए गए। इसमें 34 विषयों की संपूर्ण शिक्षण सामग्री, पाठ टॉपिक्स पर वीडियो, पीडीएफ कंटेंट इत्यादि दिया गया है। हरियाणा शिक्षा विभाग ने अब हरियाणा टेक्निकल शिक्षा विभाग के अंतिम वर्ष के इच्छुक विद्यार्थियों को भी इस कार्यक्रम को ओर आगे बढ़ाने के लिए साथ लेने का निर्णय लिया।
ई-अधिगम कार्यक्रम के नोडल अधिकारी सुशील अरोड़ा ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में करीब 55 इच्छुक विद्यार्थियों और कल्पना चावला राजकीय महिला पॉलिटेक्निक में करीब 45 इच्छुक विद्यार्थियों को यह प्रशिक्षण दिया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी सुरेश कुमार ने बताया कि जिला के गणित विशेषज्ञ एवं ई-अधिगम नोडल अधिकारी सुशील अरोड़ा की ओर से जिले के करीब 100 इच्छुक विद्यार्थियों को यह प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण देने में गुनीत गर्ग ने भी अहम भूमिका निभाई। इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य ई-अधिगम कार्यक्रम को जमीनी स्तर पर भी कामयाब करना एवं इसमें आ रही टेक्निकल समस्याओं का समाधान करना है।