संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। चरखी दादरी में 8 से 10 सितंबर तक होने वाली एसजीएफआई स्कूल स्टेट बॉक्सिंग चैंपियनशिप में अंबाला के 10 बॉक्सर अपना दमखम दिखाएंगी। ट्रायलों में चयनित हुई यह बॉक्सर अंबाला कैंट के वारहीरोज स्टेडियम में चल रहे बॉक्सिंग सेंटर की खिलाड़ी है। इस चैंपियनशिप के नजदीक आते ही खिलाड़ी सुबह व शाम को बॉक्सिंग रिंग में घंटों पसीना बहा रही हैं। बॉक्सिंग कोच संजय कुमार ने बताया कि इन चयनित खिलाड़ियों में अंडर-17 लड़कियों में 42 से कम किलोग्राम भार में इशिका, 44 किलोग्राम भार में समृद्धि, 46 किलोग्राम भार में भावना, 48 में जसगुन कौर, 52 में मोहिनी राव, 60 में अंशदीप कौर शामिल है। इसके अलावा अंडर-19 लड़कियों में 48 किलोग्राम भार में स्वाति, 54 किलोग्राम भार में जोया, 57 किलोग्राम भार में काजल कुमारी हिस्सा लेंगी। हाल में ही अंबाला की महिला बॉक्सर हरनूर चीन में आयोजित प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल कर लौटी है।

अंबाला कैंट के वारहीरोज मेमोरियल स्टेडियम में खड़े एसजीएफआई स्कूल स्टेट बॉक्सिंग चैंपियनशिप क