फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   1 lakh 45 thousand cheated on the pretext of jewelry and dollars in courier sent from abroad

विदेश से भेजे कोरियर में गहने और डॉलर का झांसा देकर ठगे 1 लाख 45 हजार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Aug 2021 01:53 AM IST
विज्ञापन
1 lakh 45 thousand cheated on the pretext of jewelry and dollars in courier sent from abroad
अंबाला सिटी। विदेश से आए कोरियर में गहने और डॉलर का लालच देकर महिला से 1 लाख 45 हजार ठग लिए गए। कस्टम के नाम पर उससे अपने खाते में पैसे डलवाए गए। फेसबुक पर आईडी में ठग ने खुद को लंदन में दांतों का डॉक्टर बताया था। उसके बाद जब उसी व्यक्ति ने जब एक्टिवा के पंजीकरण के लिए कहा तब उसे हेराफेरी का पता चला। एसपी को दी गई शिकायत की जांच के बाद सिटी कोतवाली थाने में साइबर ठगी का केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी गई।
विज्ञापन

नहान हाउस की उमा रानी के अनुसार उनकी फेसबुक पर आई आईडी में व्यक्ति खुद को लंदन के दांतों का डॉक्टर चुंग किम बताया। उसके बाद फोन करने वाले व्यक्ति ने स्वयं को कस्टम विभाग से बताते हुए कहा कि उनके नाम पर एक कोरियर आया आया है, जिसमें सोने का सामान और तीस हजार डालर हैं। इसे छुड़वाने के लिए उसे कस्टम ड्यूटी भरनी पड़ेगी। पहले 45 हजार और बाद में एक लाख देने होंगे। उन्होंने पहले 45 हजार भर दिए, उसके बाद फोन आया कि एक लाख कम हैं, उन्होंने वह भी भरवा दिए। उसके बाद फोन आया कि उन्हें 2 लाख 70 हजार और भरवाने होंगे तो उमा ने उनके कार्यालय का पता पूछा, बोली कि वह स्वयं वहां पर आकर ले जाएंगी, उस पर कोई जवाब नहीं दिया गया। जब उन्होंने डॉ. के नंबर पर कॉल की तो उनका नंबर ब्लॉक कर दिया गया। इसके बाद दोबारा उनके एक्टिवा पंजीकरण के लिए बोला गया लेकिन उन्होंने वह फोन नहीं उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed