फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   1.5 metric ton oxygen produce from today

आज से तैयार होगी 1.5 मीट्रिक टन ऑक्सीजन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 06 May 2021 02:31 AM IST
विज्ञापन
1.5 metric ton oxygen produce from today
ऑक्सीजन की कमी से किसी कोरोना संक्रमित मरीज की जान न जाए। इसलिए जिला नागरिक अस्पताल में आज आधी रात से ऑक्सीजन उत्पादन प्लांट शुरू कर दिया जाएगा। इस प्लांट की इंस्टालेशन समाचार लिखे जाने तक हो चुकी थी लेकिन अभी इसका ट्रायल नहीं हो पाया था। आधी रात तक प्लांट का ट्रायल करने के बाद वीरवार सुबह इसी प्लांट से तैयार ऑक्सीजन कोरोना मरीजों के लिए संजीवनी साबित होगी। गृहमंत्री अनिल विज ने बुधवार को इस प्लांट का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

इससे पहले स्वास्थ्य विभाग ने इस प्लांट को ऑक्सीजन कंसंट्रेटर प्लांट बताया था। हालांकि यह कंसंट्रेटर नहीं बल्कि ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट हैं। सोनीपत से आए प्रो. जोगिंद्र सिंह ने औचक निरीक्षण पर पहुंचे गृहमंत्री अनिल विज को इस बारे में जानकारी देते हुए ये खुलासा किया। इस दौरान विज ने प्रो. जोगिंद्र से यह भी पूछा कि यह प्लांट कब तक चल जाएगा।
विज्ञापन

---------------------
6 जिलों में केंद्र सरकार की ओर से लगवाए जाने हैं प्लांट
प्रदेश में 6 ऑक्सीजन प्लांट के स्थापित किए जाने हैं। इन छह प्लांटों की सौगात केंद्र सरकार ने दी थी। करनाल और सोनीपत में यह ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट सोनीपत के प्रो. जोगिंद्र सिंह ने शुरू कर दिए हैं जबकि अंबाला का प्लांट बुधवार शाम को प्रो. जोगिंद्र ने इंस्टाल कर दिया। पंचकूला, फरीदाबाद और हिसार में आगामी 2-3 दिन में ऑक्सीजन उत्पादन प्लांट शुरू हो जाएंगे। गृहमंत्री अनिल विज इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि इसके अलावा अब केंद्र सरकार ने 60 ऑक्सीजन प्लांट दिए हैं, जोकि प्रदेश के विभिन्न सरकारी अस्पतालों में लगाए जाएंगे। ऐसे अस्पताल जिनकी क्षमता 30, 50, 100 और 200 बिस्तर की है। वहां पर यह ऑक्सीजन प्लांट स्थापित होंगे। डीआरडीओ के साथ अन्य एजेंसियां भी इस विषय को लेकर जिम्मेदारी के साथ तेजी से कार्य कर रही हैं। सिविल वर्क का कार्य नेशनल हाईवे को दिया गया है। संबंधित एजेंसियों को निर्देश दिए गए हैं कि सिविल वर्क का कार्य आगामी सात दिन के अंदर पूरा कर दिया जाए ताकि ऑक्सीजन उत्पादन का कार्य तेजी से शुरू हो सके। हम ऑक्सीजन के मामले में प्रदेश के हर सरकारी अस्पताल को आत्मनिर्भर बनाना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------------
प्राइवेट अस्पतालों को भी लगाने होंगे प्लांट : विज
गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि नियमों में बदलाव किया गया है। अब सभी प्राइवेट अस्पताल अपनी-अपनी जरूरत के हिसाब से ऑक्सीजन उत्पादन प्लांट लगाएंगे। इसे बारे में उन्हें निर्देश दे दिए गए हैं। कुछ अस्पताल बड़े हैं, वे अपने निर्धारित समय के अनुसार तेजी से प्लांट लगाने का काम करेंगे ताकि किसी भी क्षेत्र में लोगों को ऑक्सीजन की कमी का सामना न करना पड़े। यदि कोई प्राइवेट अस्पताल ऑक्सीजन प्लांट नहीं लगाएगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। विज ने कहा कि यह कार्य अगले छह महीनों में करना होगा।

------------------------
ओडिशा से ऑक्सीजन लाने के लिए विदेश से खरीदे जाएंगे टैंकर
एक प्रश्न के जवाब में गृहमंत्री अनिल विज ने कहा कि हमें ऑक्सीजन का कोटा अलॉट हुआ था, हालांकि हम ऑक्सीजन एयरलिफ्ट भी कर रहे हैं लेकिन ओडिशा से ऑक्सीजन मंगवाने के लिए टैंकर मिलने में दिक्कत आ रही है। इस विषय पर सभी अधिकारियों से बैठक ली थी। विदेशों से जहां से भी यह आयात किए जाएं, वहां से ऑक्सीजन टैंकर आयात किए जाएं ताकि ओडिशा से ऑक्सीजन की सप्लाई की चेन बन सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed