{"_id":"765523948ecae57d55e66627e5b2670d","slug":"amar-ujala-rohtak-unit-start","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला के रोहतक संस्करण का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला के रोहतक संस्करण का शुभारंभ
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Wed, 05 Mar 2014 05:17 PM IST
विज्ञापन
एक नए संकल्प के साथ अमर उजाला समाचार पत्र समूह की 19वीं यूनिट का रोहतक में बुधवार को विधिवत पूचा-अर्चना के साथ शुभारंभ हुआ।
विज्ञापन
आईएमटी स्थित प्रिंटिंग यूनिट पर वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हवन यज्ञ किया गया। समूह के प्रबंध निदेशक राजुल माहेश्वरी और निदेशक तन्मय माहेश्वरी सहित अमर उजाला परिवार के सभी लोग इस अवसर पर मौजूद रहे।
इस यूनिट के साथ अमर उजाला हरियाणा के 11 जिलों के स्थानीय संस्करणों का प्रकाशन करेगा। इसमें रोहतक, भिवानी, हिसार, जींद, सिरसा, झज्जर-बहादुरगढ़, फतेहाबाद, सोनीपत, पानीपत, महेंद्रगढ़-नारनौल और रेवाड़ी जिले शामिल हैं।
विज्ञापन