{"_id":"052640eb9ab5ca9399df700adeec3100","slug":"admission-haryana-learing-label-assesment","type":"story","status":"publish","title_hn":"दाखिले के लिए 29634 बच्चों का होगा लर्निंग लेवल असेसमेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दाखिले के लिए 29634 बच्चों का होगा लर्निंग लेवल असेसमेंट
अमर उजाला चंडीगढ़
Updated Fri, 09 May 2014 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा में कक्षा तीन से दस और कक्षा 12 में दाखिले केलिए लर्निंग लेवल असेसमेंट टेस्ट 11 मई को होगा।
इस टेस्ट के लिए 29634 बच्चों ने आवेदन किया है। शिक्षा विभाग ने सभी जिलों में सेंटर निर्धारित कर दिए हैं।
भिवानी बोर्ड यह असेसमेंट टेस्ट करवाएगा। इस टेस्ट में विद्यार्थियों को वैकल्पिक प्रश्नों का जवाब देना होगा।
कक्षा तीन से पांच के लिए यह असेसमेंट सुबह 10 से 11:30 बजे तक और कक्षा 6 से 12 के लिए सुबह 10 से 12 बजे तक होगा।
इस संदर्भ में शिक्षा विभाग की ओर से सभी जिला शिक्षा अधिकारियों और जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
उधर, दो जमा पांच मुद्दे जन आंदोलन के अध्यक्ष सत्यवीर सिंह हुड्डा ने जारी बयान में कहा है कि 11 मई को इन बच्चों को मनपसंद निजी स्कूल देने के लिए छंटनी मूल्यांकन के माध्यम से की जाएगी।
हुड्डा ने कहा कि करीब ढाई लाख गरीब बच्चों की सीटें अभी खाली पड़ी हैं। इस बारे में आंदोलन का प्रतिनिधिमंडल बच्चों के अभिभावकों के साथ शिक्षा मंत्री और विभाग के अधिकारियों से मिला था।
सभी अधिकारियों से आश्वासन मिला है, लिहाजा जो बच्चे रह गए हैं उनके लिए फार्म भरने की तारीख शीघ्र घोषित की जानी चाहिए।