फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Acid thrown

घर में घुसकर तेजाब फेंका

Mon, 11 Nov 2013 10:27 PM IST
सोनीपत/ब्यूरो
सोनीपत/ब्यूरो Updated Mon, 11 Nov 2013 10:27 PM IST
विज्ञापन
Acid thrown
गांव बड़वासनी में मामूली कहासुनी में एक युवक ने दूसरे पर घर में घुसकर
विज्ञापन
तेजाब फेंक दिया। तेजाब के असर से सतीश गंभीर रूप से झुलस गया।

उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पीड़ित के बयान पर पुलिस ने आरोपी अशोक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे काबू कर लिया। पुलिस ने उसे अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।


गांव बड़वासनी निवासी सतीश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह रविवार देर शाम अपने घर के पास खड़ा था। इसी दौरान गांव का ही अशोक आया और उनके घर के सामने लघुशंका करने लगा। उसने जब इसका विरोध किया तो आरोपी युवक बिफर गया। उस समय वह वहां से चला गया और कुछ देर बाद हाथ में तेजाब की शीशी लेकर आया। आरोपी ने उनके घर में घुसकर उस पर ज्वलनशील पदार्थ फेंक दिया, जिससे वह बुरी तरह से झुलस गया।

मामले के जांच अधिकारी दलबीर ने बताया कि आरोपी युवक अशोक को उसके गांव से गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि शुरुआती जांच में पाया है कि आरोपी ने तेजाब की एक छोटी बोतल घर पर काफी दिनों से छुपा रखी थी। सतीश के साथ बहस हुई तो उसने बदले की भावना के चलते तेजाब फेंक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed