{"_id":"b09f656473a72e741281d750deee5e0d","slug":"accused-of-16-murder-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार में 16 हत्याओं का आरोपी झज्जर से काबू ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार में 16 हत्याओं का आरोपी झज्जर से काबू
झज्जर/ब्यूरो
Updated Tue, 19 Nov 2013 07:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
2009 में बिहार के खगड़िया में 16 लोगों की हत्या के आरोपी पीरपैंती निवासी मनोज सदा को पुलिस ने मंगलवार को बेरी की अनाज मंडी से काबू कर लिया।
इस कार्रवाई को झज्जर और बिहार पुलिस ने मिलकर अंजाम दिया। मंगलवार को बिहार पुलिस आरोपी को अपने साथ लेकर रवाना हो गई। उसके साथ ही कई मामलों में शामिल संजय सदा को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
आईजी (ऑपरेशन) अमित कुमार ने बताया कि खगड़िया जिले के अलौली थाने के अंतर्गत आने वाले पीरपैंती गांव का मनोज सदा 2009 में हुई 16 लोगों की हत्या का मुख्य आरोपी है। उसके साथ ही कई मामलों में लिप्त संजय सदा को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मनोज इनामी बदमाश था और पिछले चार साल से पुलिस को उसकी तलाश थी।
बिहार पुलिस के एसआई अंजनी कुमार ने बताया कि मनोज कुछ समय तक हिसार में मजदूरी कर गुजर बसर कर रहा था। पिछले एक पखवाड़े से वह बेरी क्षेत्र में आया हुआ था। बेरी के एसएचओ रणधीर सिंह ने बताया कि बिहार पुलिस जिस आरोपी की तलाश में आई थी, उसे स्थानीय अनाज मंडी से काबू किया गया है। वहीं बेरी क्षेत्र में मनोज पर कोई भी मामला सामने नहीं आया है।