फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   ABVP workers who Protest

एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

Mon, 11 Nov 2013 10:45 PM IST
रेवाड़ी/ब्यूरो
रेवाड़ी/ब्यूरो Updated Mon, 11 Nov 2013 10:45 PM IST
विज्ञापन
ABVP workers who Protest
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) ने सोमवार को बिजली मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव के हरियाणा के जिला रेवाड़ी में स्थित आवास के बाहर प्रदर्शन कर उनकी गैरहाजिरी में उनके बेटे चिरंजीव राव को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


एबीवीपी कार्यकर्त्ताओं ने केएलपी कॉलेज के बाहर महाविद्यालय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।

प्रदेश संगठन मंत्री प्रदीप शेखावत के नेतृत्व में छात्रों के एक प्रतिनिधिमंडल ने प्राचार्य से छात्रों को निलंबित करने के विषय में बात की।

प्राचार्य ने कहा कि कॉलेज में कोई समस्या नहीं है। संगठन मंत्री ने कहा कि मांगों के समर्थन में प्रदर्शन करना छात्रों का लोकतांत्रिक अधिकार है।

छात्रों को निलंबित करना गलत है। छात्र नेताओं ने चेतावनी दी कि अगर निलंबित छात्रों का तुरंत प्रभाव से निलंबन रद्द नहीं किया गया तो मंगलवार से आंदोलन तेज कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


एबीवीपी के प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य महेश, आनंद यादव, अहीर कॉलेज के छात्र नेता राहुल यादव, डहीना कॉलेज के छात्र नेता नरेन्द्र यादव, बावल कॉलेज के जिला संयोजक विकास चौधरी केएलपी कॉलेज अध्यक्ष विनय सहित अनेक छात्र नेता धरना स्थल पर मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह मामला है
वीरवार को सुबह 11 बजे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के बैनर तले किशन लाल पब्लिक के छात्र कॉलेज के प्राचार्य को कॉलेज में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग के समर्थन में ज्ञापन देने गए थे।


छात्रों का आरोप है कि प्राचार्य और प्रबंधन ने न केवल ज्ञापन लेने से मना कर दिया अपितु छात्रों पर मामला दर्ज करवा कर भविष्य खराब करने की धमकी भी दी। उसके पश्चात कालेज प्रबंधन ने तीन छात्रों का निलंबित कर उनके कॉलेज परिसर में प्रवेश करने पर रोक लगा दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed