फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   ABVP siege of the principal will remain closed tomorrow KLP College

एबीवीपी प्राचार्य का घेराव करेगी, कल बंद रहेगा केएलपी कालेज

Sat, 16 Nov 2013 10:54 PM IST
रेवाड़ी/ब्यूरो
रेवाड़ी/ब्यूरो Updated Sat, 16 Nov 2013 10:54 PM IST
विज्ञापन
ABVP siege of the principal will remain closed tomorrow KLP College
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने हरियाणा के जिला रेवाड़ी में केेएलपी कॉलेज के छात्रों का निलंबन रद्द करने की मांग के समर्थन में शनिवार को 9वें दिन भूख हड़ताल जारी रखी।
विज्ञापन


एबीवीपी ने सोमवार को कॉलेज बंद कर प्राचार्य का घेराव करने का ऐलान किया है। छात्रों का कहना है कि निलंबन रद्द नहीं किया तो आंदोलन तेज होगा।


विभाग संयोजक रविंदर गुर्जर ने कहा कि एबीवीपी के कार्यकर्ताओं की भूख हडताल 9वें दिन भी जारी रही, लेकिन जिला प्रशासन और कॉलेज प्रशासन ने उनकी सुध नहीं ली।
विज्ञापन


एबीवीपी आंदोलन नहीं करना चाहती है, लेकिन प्राचार्य और कॉलेज प्रबंधन के अड़ियल रैवये के चलते आंदोलन करना मजबूरी बन गया है।

एबीवीपी ने यह संकल्प कर लिया है कि छात्रों का निलंबन रद्द कराने के लिए आर-पार की लड़ाई लड़ी जाएगी।

इस अवसर पर छात्र नेता बलजीत यादव, पंकज यादव, हितेष यादव, दीपक पाल्हावास, राहुल यादव, अमित यादव, प्रदेश कार्यकारिणी आनंद यादव, सह संयोजक नरेश कुमार, कॉलेज मंत्री जितेंद्र शर्मा, केएलपी कॉलेज अध्यक्ष देवराज यादव सहित कई एबीवीपी सदस्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रों की मांग
महाविद्यालय में छात्राओं की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
प्रबंधन और प्राचार्य छात्रों से अभद्र व्यवहार बंद करें
असामाजिक तत्वों का प्रवेश रोकने के लिए बायोमीट्रिक मशीन
ऑडिटोरियम किराए पर देना बंद करें
छात्राओं के लिए एनसीसी इसी सत्र से लागू किया जाए


यह मामला है

सात अगस्त को सुबह 11 बजे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के बैनर तले किशन लाल पब्लिक के छात्र कॉलेज के प्राचार्य को कॉलेज में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग के समर्थन में ज्ञापन देने गए थे।

छात्रों का आरोप है कि प्राचार्य और प्रबंधन ने न केवल ज्ञापन लेने से मना कर दिया अपितु छात्रों पर मामला दर्ज करा कर भविष्य खराब करने की धमकी भी दी।


उसके पश्चात कालेज प्रबंधन ने तीन छात्रों का निलंबित कर उनके कॉलेज परिसर में प्रवेश करने पर रोक लगा दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed