{"_id":"fad36f3b26e99534dbf60403f4bfa5f4","slug":"abusive-languge-used-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"कब्जा छुड़ाने पर गालियां देने का आरोप ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कब्जा छुड़ाने पर गालियां देने का आरोप
नरवाना (जींद)/ब्यूरो
Updated Fri, 18 Oct 2013 09:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सदर पुलिस ने गांव धरोदी के दो लोगों के बयान पर जाति सूचक गालियां देने और मारपीट करने के आरोप में पांच लोगों को नामजद कर दो अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
दूसरी और नामजद लोगों ने इस मामले को झूठा करार देते हुए बताया कि उक्त लोग जमीन से कब्जा न छोड़ना पड़े, इसलिए यह सब किया जा रहा है। सदर पुलिस ने गांव धरोदी के गजेसिंह व रणधीर के बयान पर घर में घुसकर महेंद्र, दीपक, विनोद, सत्ता और दिलबाग के खिलाफ जाति सूचक गालियां देने और मारपीट करने के आरोप का मामला दर्ज किया है।
यह वाकया 10 अक्तूबर का है। जांच अधिकारी जयप्रकाश ने बताया कि गजेसिंह और रणधीर गांव की पंचायती जमीन पर कब्जा किए हुए हैं। पंचायत और गांव के लोगों के विरोध करने के बावजूद गजे सिंह और रणधीर ने अवैध कब्जा करके उस जमीन में कमरा बना लिया। इसको लेकर गांव में तनाव हैं। इस मामले को लेकर गांव के गणमान्य लोगों की सदर थाना परिसर में पंचायत भी हुई जिसमें गांव के लोगों ने पुलिस को बताया कि किसी ने उनको कोई गाली नहीं दी। गांव में सभी एकजुट होकर रह रहे हैं। गांव के लोगों का मुंह बंद करने के लिए उन्होंने इन लोगों के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट के आरोप का मामला दर्ज करा दिया।
विज्ञापन
गांव के सरपंच महेंद्र पूनिया ने बताया कि गजेसिंह और रणधीर ने 700 वर्ग गज पंचायत पर जमीन पर कब्जा किया हुआ है। उन्होंने बताया कि पंचायत ने कब्जा छुड़वाने के लिए प्रस्ताव पास करके तहसीलदार को दे दिया है अब तहसीलदार ने निशान देही करवाके जमीन को कब्जा मुक्त कराना है।