फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Abhay Singh Chautala will be INLD candidate for Ellenabad by election

ऐलनाबाद उपचुनाव: अभय चौटाला होंगे इनेलो प्रत्याशी, महापंचायत में लिया फैसला, ओपी चौटाला ने कही ये बात

Sun, 03 Oct 2021 03:52 PM IST
Trainee Trainee संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा) Published by: Trainee Trainee Updated Sun, 03 Oct 2021 03:52 PM IST
सार

 घोषणा होने के बाद अभय सिंह चौटाला ने कहा कि इस्तीफा देने से पहले भी हमने जनता के बीच जाकर पूछा था और अब मैदान में आने से पहले भी आपसे पूछ रहे हैं। इसके बाद जनता ने उम्मीदवारी के लिए अभय सिंह चौटाला के नाम पर मोहर लगाई।

विज्ञापन
Abhay Singh Chautala will be INLD candidate for Ellenabad by election
इनेलो नेता अभय चौटाला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ऐलनाबाद विधानसभा उपचुनाव में इनेलो उम्मीदवार अभय सिंह चौटाला होंगे। चौपटा में आयोजित महापंचायत में इसका फैसला लिया गया। पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला की उपस्थिति में आयोजित महापंचायत में इनेलो नेताओं ने जनता से पूछा कि उम्मीदवार किसे बनाया जाए। अभय सिंह चौटाला के नाम पर मोहर लगी।
विज्ञापन


घोषणा होने के बाद अभय सिंह चौटाला ने कहा कि इस्तीफा देने से पहले भी हमने जनता के बीच जाकर पूछा था और अब मैदान में आने से पहले भी आपसे पूछ रहे हैं। इसके बाद जनता ने उम्मीदवारी के लिए अभय सिंह चौटाला के नाम पर मोहर लगाई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - हरियाणा: दो सप्ताह और बढ़ा लॉकडाउन, 18 अक्तूबर की सुबह 5 बजे तक लागू
विज्ञापन
विज्ञापन

 

सभी उम्मीदवारों की जमानत होगी जब्त बीजेपी और कांग्रेस के पास नहीं उम्मीदवार: ओपी चौटाला

Abhay Singh Chautala will be INLD candidate for Ellenabad by election
बैठक में मौजूद ओम प्रकाश चैटाला - फोटो : अमर उजाला
इनेलो प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में ओम प्रकाश चौटाला ने अपने संबोधन में कहा कि चुनाव निश्चित रूप से आपकी पार्टी का प्रत्याशी जीतेगा। इनेलो प्रत्याशी के आगे सभी पार्टियों के उम्मीदवारों की जमानत जब्त होगी।

बीजेपी और कांग्रेस के पास ऐलनाबाद उपचुनाव में उतारने के लिए उम्मीदवार तक नहीं है। दूसरी पार्टियों के नेता बैठक करने तक ही सीमित है। भाजपा के पास मैदान में उतारने के लिए उम्मीदवार तक नहीं है जबकि प्रभारी और सह प्रभारी पहले ही नियुक्त कर दिए गए हैं। उम्मीदवारों के बिना ही प्रभारियों की नियुक्ति की जा रही है। जजपा के पास अपना न तो झंडा और ना ही डंडा इसके बाद भी वह बैठक कर रहे हैं। आपको 4 साल का इंतजार न करना पड़े इसके लिए आपके पास चुनाव जीतने का यह बड़ा मौका है।

अगर आपकी पार्टी का प्रत्याशी जीतेगा तो सत्ता में खलबली मच जाएगी। गठबंधन टूट जाएगा, सरकार अस्थिर हो जाएगी। ऐलनाबाद चुनाव नतीजों का असर पूरे देश में पड़ेगा। निश्चित रूप से परिस्थिति बदलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed