फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   AAP State President Sushil gupta Haryana govt give Olympic gold medal winner status to wrestler Vinesh Phogat

Vinesh Phogat: आप प्रदेशाध्यक्ष बोले- विनेश का भाजपा को दुख नहीं, हरियाणा सरकार गोल्ड मेडल विजेता का दर्जा दे

Fri, 09 Aug 2024 07:50 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Fri, 09 Aug 2024 07:50 PM IST
सार

पहलवान विनेश फोगाट को लेकर हरियाणा में सियासी दंगल जारी है। आप प्रदेश अध्यक्ष सुशील गुप्ता ने कहा कि हरियाणा सरकार विनेश फोगाट को ओलंपिक गोल्ड मेडल विजेता का दर्जा दे। 

विज्ञापन
AAP State President Sushil gupta Haryana govt give Olympic gold medal winner status to wrestler Vinesh Phogat
विनेश फोगाट - फोटो : ANI

विस्तार

आम आदमी पार्टी हरियाणा पहलवान विनेश फोगाट के समर्थन में सड़कों पर उतर आई है। आप के प्रदेश अध्यक्ष सुशील गुप्ता ने विनेश फोगाट के लिए इंसाफ की मांग कर रहे हैं। सुशील गुप्ता का कहना है कि हरियाणा की भाजपा सरकार विनेश को दे गोल्ड मेडल विजेता का दर्जा दे। शुक्रवार को गुरुग्राम में प्रदेश अध्यक्ष डा. सुशील गुप्ता के नेतृत्व में आप कार्यकर्ता विनेश फोगाट के समर्थन में प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। 

विज्ञापन


डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि विनेश फोगाट देश के लिए गोल्ड जीतने से रोकने के लिए साजिश की गई है। ये साजिश दिल्ली के जंतर-मंतर से शुरू हुई और पेरिस ओलंपिक तक जा पहुंची। विनेश फोगाट ने क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल जीतकर पूरी दुनिया को दिखा दिया था कि भारत गोल्ड मेडल जीत रहा है। लेकिन देश के कुछ लोगों ने साजिश कर रच विनेश को पेरिस ओलंपिक में गोल्ड मेडल लाने से रोक दिया। 
विज्ञापन


सुशील गुप्ता ने कहा कि पूरे देश में आम आदमी विनेश फोगाट के समर्थन में खड़ा है। विनेश के खिलाफ को षड्यंत्र रचा गया है उसका पर्दाफाश किया जाना चाहिए। आम आदमी मांग कर रहा है कि हरियाणा सरकार पहलवान विनेश फोगाट को गोल्ड मेडल विजेता की तरह सुविधा दे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सिल्वर मेडल देने का फैसला तो शायद इंटरनेशन कोर्ट भी दे दे। विनेश के साथ जो साजिश रची गई उसके लिए तो भाजपा लड़ाई नहीं लड़ पाई। कम से कम देश में तो विनेश फोगाट को सम्मान दें। बीजेपी को अपने देश और प्रदेश की बेटियों से इतनी नफरत क्यों है? विनेश फोगाट के साथ पूरा देश और पूरा विपक्ष दुखी है लेकिन भाजपा दुखी नहीं है। 


इससे पहले वीरवार को आप प्रदेशाध्यक्ष सुशील गुप्ता ने विनेश फोगाट को आप ज्वाइन करने का ऑफर भी दिया था। सुशील गुप्ता ने हिसार के हांसी में रैली के दौरान कहा था कि विनेश को हम पार्टी आमंत्रित करते हैं और उनका स्वागत करेंगे। विनेश के साथ जो षड्यंत्र रचा गया है उसके लिए मिलकर लड़ाई लड़ेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed