फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   a young man committed suicide

नहीं सहन कर पाया बेवफाई, खुद लगाया मौत को गले

Thu, 17 Oct 2013 09:25 PM IST
बाढड़ा (भिवानी)/ब्यूरो।
बाढड़ा (भिवानी)/ब्यूरो। Updated Thu, 17 Oct 2013 09:25 PM IST
विज्ञापन
a young man committed suicide
के भिवानी में बुधवार देर रात एक युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मृतक की जेब से मिले सुसाइड नोट के आधार पर उसकी पत्नी और तीन अन्य युवकों के खिलाफ आत्महत्या के लिए दबाव बनाने का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बाबूलाल निवासी ढाणा लाडनपुर हाल आबाद बाढड़ा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके बेटे दीपक का विवाह नौ साल पहले बाढड़ा निवासी पुष्पा के साथ हुआ था।
विज्ञापन


उसकी पत्नी का चालचलन ठीक न होने के कारण वह मानसिक रूप से परेशान रहता था। बुधवार देर रात उसने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लिया। पुलिस को मृतक की जेब से एक सुसाइड नोट मिला है। उसमें लिखा है कि उसकी पत्नि पुष्पा की गलत लोगों के साथ जान पहचान है और वह अधिकतर समय घर से बाहर रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई दिनों से वह इस समस्या को लेकर परेशान है। उसके पैतृक गांव ढाणा लाडनपुर निवासी राकेश, अनिल, अतर सिंह उसके साथ रहकर प्रताड़ित करते हैं। इस मामले के निपटारे के लिए वह पिछले दो माह से अपनी ससुराल बाढड़ा में ही रह रहा था लेकिन उसकी पत्नि और उसके दो पुत्रों को छोड़ कर घर से भाग गई।


इसलिए उसने आत्महत्या का फैसला किया। पुलिस ने सुसाइड नोट के आधार पर मृतक की पत्नी पुष्पा, गांव ढाणा लाडनपुर निवासी राकेश, अनिल, अतर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed