फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   99 year lease on the land Baddha girl College

बाढड़ा कन्या कालेज को 99 वर्ष के पट्टे पर दी जमीन

Mon, 30 Dec 2013 09:58 PM IST
बाढड़ा/भिवानी/ब्यूरो
बाढड़ा/भिवानी/ब्यूरो Updated Mon, 30 Dec 2013 09:58 PM IST
विज्ञापन
99 year lease on the land Baddha girl College
हरियाणा के जिला भिवानी की बाढड़ा पंचायत समिति ने सर्वसम्मति से सोमवार को
विज्ञापन
छह एकड़ जमीन बाढड़ा कन्या कालेज को 99 वर्ष के पट्टे पर दी। खास बात रही कि जनस्वास्थ्य मंत्री किरण चौधरी और कांग्रेस नेता पूर्व विधायक रणबीर सिंह महेंद्रा गुट एकजुट नजर आए।

सोमवार को कस्बे के खंड विकास एवं पंचायत कार्यालय में चेयपर्सन बाला देवी की अध्यक्षता में पंचायत समिति की खंड स्तरीय बैठक हुई।

बैठक में बीडीपीओ और समिति के कार्यकारी अधिकारी हरिओम शर्मा ने कार्यवाही का संचालन किया। उपाध्यक्ष कृष्ण काकड़ौली ने कस्बे में प्रस्तावित कन्या कालेज के लिए जमीन हस्तांतरण का प्रस्ताव रखा, जिसका सदस्यों ने सर्वसम्मति से अनुमोदन करते हुए स्वीकार किया।

इस अवसर पर ग्रामीण विकास के लिए सात लाख रुपये के वितरण के लिए अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को जिम्मेदारी सौंपी गई। पंचायत समिति चेयरपर्सन बाला देवी ने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण विकास के लिए कई योजनाएं चला रही है।
विज्ञापन


प्रत्येक सदस्य अपने-अपने गांवों में उनके सफल संचालन के लिए जुट जाएं। बैठक में बीडीसी सदस्य राकेश चांदवास, राकेश बेरला, प्रदीप मांढी, सुनील मांढी, मीर सिंह दगड़ौली, सूबे सिंह पिचौपा, धर्मपाल मोद, जगदीश कारी, धूप सिंह बिलावन, बख्तावरी देवी बाढड़ा, बिमला उमरवास, पवन श्यामकलां, लेखाकार ईश्वर सिंह, राजबीर सिंह, एसईपीओ करतार सिंह, कांग्रेसी नेता अनूप सोनी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed