{"_id":"6a11aebe46f1f68575067dd5","slug":"62-year-old-woman-dies-after-tree-falls-on-her-2026-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: तेज आंधी बनी काल, पेड़ की टहनी गिरने से 62 वर्षीय महिला की दर्दनाक मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: तेज आंधी बनी काल, पेड़ की टहनी गिरने से 62 वर्षीय महिला की दर्दनाक मौत
Sat, 23 May 2026 07:12 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Sat, 23 May 2026 07:12 PM IST
सार
पेड़ की टहनी गिरने से 62 साल की बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। हादसा कुरुक्षेत्र के जनधेड़ी गांव में हुआ।
विज्ञापन
निर्मला देवी, मृतका
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
गांव जनधेड़ी में शनिवार दोपहर तेज आंधी के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में 62 वर्षीय निर्मला देवी की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब वह पैदल अपने घर लौट रही थी। निर्मला देवी के पति रमेश कुमार ने बताया कि शनिवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे निर्मला लाडवा रोड से गांव की सड़क के रास्ते घर वापस आ रही थी।
इसी दौरान अचानक तेज आंधी शुरू हो गई। राधा स्वामी सत्संग घर के नजदीक खड़े बड़े सफेदे के पेड़ की भारी टहनी टूटकर सीधे उनके ऊपर आ गिरी। हादसे में निर्मला देवी की गर्दन पर गंभीर चोट लगी। परिजन तुरंत उन्हें नागरिक अस्पताल शाहाबाद लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना डायल 112 पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार मामले की जांच जारी है। वहीं खबर लिखे जाने तक परिवार शव का पोस्टमार्टम करवाने को लेकर सहमत नहीं हुआ था।