{"_id":"1b7c0c488ab5a02c8c8b64ed0b68860c","slug":"300-villages-of-haryana-will-be-lighted-around-the-clock","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौबीस घंटे रोशन रहेंगे हरियाणा के 300 गांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौबीस घंटे रोशन रहेंगे हरियाणा के 300 गांव
नारनौल/अजीत सिंह
Updated Wed, 25 Sep 2013 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब की तर्ज पर अब हरियाणा में भी मीटर बाक्स सिस्टम योजना लागू कर घरेलू उपयोग के लिए 24 घंटे बिजली उपलब्ध करवाई जाएगी। इसके लिए शुरुआत में बिजली वितरण निगम ने प्रदेश भर में 300 गांवों का चयन किया है।
बिजली वितरण निगम के डायरेक्टर वीके चौधरी व रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ के अधीक्षक अभियंता ने मंगलवार को जिले के गांव दुबलाना में प्रयोग के तौर पर इस योजना का शुभारंभ किया। यह प्रयोग सफल हो जाने के बाद इसे पूरे प्रदेश में लागू किया जाएगा। बिजली वितरण निगम का मानना है कि इस योजना में उपभोक्ता का सहयोग मिला तो 24 घंटे घरेलू उपयोग के लिए आसानी से बिजली मिलेगी।
हरियाणा बिजली वितरण निगम के लाख प्रयास के बावजूद उपभोक्ताओं की मांग के अनुरूप बिजली उपलब्ध नहीं करवाई जा रही थी। निगम का तर्क है कि लाइन लॉस की वजह से ज्यादा बिजली उपलब्ध नहीं करवाई जा सकती। ऐसे में निगम ने लाइन लास व बिजली चोरी पर अंकुश लगाने के लिए मीटर बाक्स सिस्टम योजना लागू करने के लिए राज्य भर के 300 गांवों का चयन किया है। इसमें जिला महेंद्रगढ़ के करीब 24 गांवों को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
यह है मीटर बाक्स सिस्टम योजना
बिजली वितरण निगम के आला अधिकारियों के अनुसार इस योजना के तहत गांव के अंदर पुरानी एवं जर्जर लाइनों को बदल कर एलटी आरम्ड केबल डाली जाएंगी। साथ ही प्रत्येक 10 से 15 घरों पर लोड के अनुसार एक ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा। सभी बिजली के मीटर घरों के बाहर लगाकर बाक्स लगाए जाएंगे ताकि मीटरों से किसी प्रकार की छेड़छाड़ न हो। इससे बिजली चोरी बचेगी और निगम को फायदा होगा, जिससे ज्यादा घंटे बिजली दी जा सकेगी।
मीटर बाक्स सिस्टम को लागू करने के लिए प्रदेश के 300 गांवों का चयन किया गया है। इनमें जिला महेंद्रगढ़ के 24 गांवों को शामिल किया गया है। इन गांवों को अब 24 घंटे बिजली मिलेगी। जो उपभोक्ता समय पर बिल जमा करवाएंगे, उन उपभोक्ताओं को बिलों में 10 प्रतिशत तक की रियायत दी जाएगी।
- वीके चौधरी, डायरेक्टर, बिजली वितरण निगम