{"_id":"d46467649cb9b25df62ac81b53b2bfdd","slug":"2428-imitator-caught-in-board-exam","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड परीक्षाएं संपन्न, 2428 नकलची पकड़े गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड परीक्षाएं संपन्न, 2428 नकलची पकड़े गए
भिवानी/ब्यूरो।
Updated Fri, 08 Nov 2013 09:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में 15 अक्तूबर से शुरू हुई हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की परीक्षाएं शुक्रवार को संपन्न हो गई।
परीक्षाओं के दौरान 2428 नकलची पकड़े गए और परीक्षा ड्यूटी में कोताही बरतने पर 11 शिक्षकों को रिलीव किया गया।
बोर्ड की प्रवक्ता ने बताया कि बोर्ड अध्यक्ष डा. केसी भारद्वाज एवं बोर्ड सचिव डा. अंशज सिंह के उड़नदस्तों ने परीक्षाओं में परीक्षा केंद्रों का प्रभावी निरीक्षण किया।
उन्होंने बताया कि प्रदेश के 27 केंद्रों पर परीक्षा की पवित्रता भंग होने के कारण पेपर रद्द किए गए।
इनकी पुन: परीक्षा की घोषणा बाद में की जाएगी।
उन्होंने बताया कि शुक्रवार को संचालित परीक्षाओं में बोर्ड सचिव डॉ. अंशज सिंह के उड़नदस्ते ने गुड़गांव के सोहना स्थित परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण किया और अनुचित साधन प्रयोग के दो मामले पकड़े।