फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   18 thousand auto, 225 applications for verification

18 हजार में से 225 ने ही किया आवेदन

Wed, 25 Dec 2013 09:00 PM IST
अमर उजाला गुड़गांव
अमर उजाला गुड़गांव Updated Wed, 25 Dec 2013 09:00 PM IST
विज्ञापन
18 thousand auto, 225 applications for verification
‘कुछ लोहे में खोट तो कुछ लुहार की नीयत में’। शहर में ऑटो वेरिफिकेशन के लिए कुछ ऐसी ही स्थिति बनी है। इसे लेकर न तो ऑटो मालिक गंभीर नजर आ रहे हैं और न ही ट्रैफिक पुलिस महकमा। तकरीबन 18000 ऑटो मालिकों में केवल 225 ने ही चालकों की जांच करवाई है।
विज्ञापन


एक सप्ताह पहले जिलाधीश की ओर से धारा 144 लगाकर किराएदार और नौकरों की तरह ही ऑटो चालकाें के लिए भी पुलिस वेरिफिकेशन के निर्देश जारी किए गए थे। नए साल से ऑटो के लिए नई व्यवस्था लागू हो जाएगी। इसी में वेरिफिकेशन रजिस्ट्रेशन भी एक है। बगैर जांच के चालकों को सड़कों पर ऑटो नहीं दौड़ाने दिया जाएगा। ऑटो और व्यक्तिगत दस्तावेजों के साथ ऑटो चालकों को साथ में पुलिस वेरिफिकेशन सर्टिफिकेट रखना भी अनिवार्य किया गया है। निर्देशों के अनुसार नए साल के पहले दिन से यह निर्देश प्रभावी होंगे। इस योजना की अगर ताजा स्थिति पर नजर दौड़ाएं तो अभी तक करीब 18000 में से 225 ऑटो मालिकों ने ही चालकों की वेरिफकेशन के लिए आवेदन किया है।
विज्ञापन


जब सिस्टम में ही हो खामी
ट्रैफिक पुलिस के सिस्टम में खामी होने के कारण इन आवेदनों पर काम आगे नहीं बढ़ पा रहा है। वेरिफिकेशन के लिए जरूरी बायोमीट्रिक मशीन ही खराब है। इस कारण चालकों के फिंगर प्रिंट आदि नहीं लिए जा रहे हैं। ऐसे में नए साल में व्यवस्था लागू होने की कम संभावना नजर आ रही है। ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर भारती अरोड़ा ने कहा कि मशीन को ठीक कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जल्दी ही वेरिफिकेशन करने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिन चालकों को किराएदार के तौर पर पहले ही वेरिफाई किया जा चुका है, उन्हें दोबारा इसकी जरूरत नहीं है। अंदाजा है कि अधिकांश चालकों का किराएदार के रूप में वेरिफिकेशन हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed