फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   100th episode of Mann Ki Baat program heard at many places in the Haryana

Haryana: प्रदेश में कई स्थानों पर सुना गया मन की बात कार्यक्रम का 100वां एपिसोड, टोलियां बना सुनी पीएम की बात

Sun, 30 Apr 2023 05:32 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, हरियाणा
अमर उजाला नेटवर्क, हरियाणा Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 30 Apr 2023 05:32 PM IST
सार

मन की बात कार्यक्रम का 100वां एपिसोड हरियाणा में लोगों द्वारा टोलियां बनाकर सुना गया। लोगों ने कार्यक्रम को खूब पसंद किया। सभी जिलों में कार्यक्रम को लेकर उत्साह देखने को मिला।

विज्ञापन
100th episode of Mann Ki Baat program heard at many places in the Haryana
पानीपत और नारनौल में मन की बात कार्यक्रम को सुनते हुए। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के नारनौल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 100वां एपिसोड रविवार को विभिन्न स्थानों पर सुना गया। प्रदेश के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री ओमप्रकाश यादव ने भी अपने कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ मन की बात कार्यक्रम सुना। मन की बात की 100वीं कड़ी को अभूतपूर्व बनाने के लिए लोग कार्यक्रम को सुनने के लिए काफी उत्साहित नजर आए।

विज्ञापन


इस मौके पर हर आम और खास ने प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को ध्यान पूर्वक सुना। इस दौरान प्रधानमंत्री ने विभिन्न राष्ट्रीय तथा सामाजिक मुद्दों पर रेडियो के जरिये देश की जनता से रूबरू हुए। उन्होंने मन की बात कार्यक्रम में पर्यावरण को लेकर भी काफी फोकस किया।
विज्ञापन


उन्होंने जल संचयन, संवर्धन तथा संरक्षण पर देश के नागरिकों को जागरूक होने का आह्वान किया। इसके अलावा उन्होंने प्राकृतिक संसाधन, नदियां, पहाड़, तालाब व तीर्थ स्थलों के संरक्षण पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि इससे हमें टूरिज्म इंडस्ट्री को बढ़ाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके साथ ही उन्होंने इंक्रेडिबल इंडिया मूवमेंट के बारे में भी चर्चा की। कार्यक्रम में अनिल इंजीनयर, रोहतास चेयरमैन, पवन डीसी, राधावल्लव, मदन गोगिया, विक्की राव, बिल्लू जाखणी, प्रदीप यादव, सुनील यादव, गोलू पटीकरा, जितेंद्र वाल्मीकि, आरके जांगिड़, सुरेश चौधरी, निर्मल व ईश्वर सैनी आदि मौजूद रहे।

बिजली के झटकों ने कार्यक्रम में डाला खलल
नारनौल में मन की बात कार्यक्रम के लिए सरकार की तरफ से बिजली निगम को निर्बाध रूप से बिजली सप्लाई के आदेश जारी किए गए। मगर मन की बात कार्यक्रम के दौरान शहर के कई मोहल्लों में बिजली के कटों ने कार्यक्रम में खलल डालने का कार्य किया।


पानीपत जिले में हजारों लोगो ने सुनी मन की बात
लाखों लोगों ने मन की बात का शतकीय संस्करण पूरे उत्साह से सुना। 100वें संस्करण को सुनने के लिए पूरे जिले भर में उत्साह सा माहौल रहा 11 बजे। से 11:30 तक सुनी सड़कें व गलियां खुद बयां कर रही थी कि सभी लोग रेडियो तथा टीवी के सामने बैठे हैं। जहां चुनावी जिम्मेदारियां निभाने गए स्थानीय नेताओं ने जहां ड्यूटी लगी वही मन की बात सुनी वहीं पानीपत में नेताओं ने विभिन्न स्थानों पर भारी जन समूह के साथ कार्यक्रम सुना।

जिले का सबसे बड़ा कार्यक्रम हुडा सेक्टर 29 पार्ट 1 में पी पी इंटरनेशनल में रहा। जहां जिला भाजपा अध्यक्ष डाॅ. अर्चना गुप्ता ने कईं फैक्टरी कर्मचारी तथा मजदूरों के साथ मन की बात का शतकीय एपिसोड सुना। विधायक प्रमोद विज ने आर्य समाज माडल टाउन में, जिला परिषद् चेयर पर्सन ज्योति शर्मा ने मनाना गांव में सुना तथा भाजपा जिला मीडिया प्रमुख ईश कुमार राणा में लतीफ गार्डन में कार्यक्रम सुना।


भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पहुंचे रोहतक
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ रविवार को गोहाना रोड स्थित गरिमा गार्डन में प्रधानमंत्री की मन की बात कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने प्रधानमंत्री के 100वीं मन की बात कार्यक्रम समापन पर बताया कि अच्छा-बुरा जीवन में चलता रहेगा। हमें अपने जीवन का सबसे अच्छा हिस्सा ही आगे रखना चाहिए। बुराई का जिक्र नहीं करना चाहिए। यदि कहीं से अच्छे गुण मिलते हैं तो लेने में कोई बुराई नहीं है।


प्रधानमंत्री ने पानीपत में प्रदेशवासियों से झोली फैला कर बेटियों की सुरक्षा मांगी थी। आज असर यह है कि प्रदेश के लिंगानुपात में सुधार आया है। उन्होंने पीएम के मन की बात का जिक्र करते हुए कहा कि यह कार्यक्रम राजनीतिक नहीं है। वह मन की बात में कहीं राजनीति नहीं करते। कनार्टक में चुनाव होने हैं, लेकिन पूरे कार्यक्रम में इसका जिक्र नहीं किया।
उन्होंने बताया कि पीएम के मन की बात कार्यक्रम प्रदेश में 9631 जगह कराने का लक्ष्य था, इसमें नौ लाख लोगों को आमंत्रित भी किया गया। इसी के तहत वह गढ़ी सांपला किलोई विस जसिया मंडल में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे हैं। इसमें सतीश नांदल, सतीश शर्मा व अन्य उपस्थित रहे।


कुरुक्षेत्र के पंचायत भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुनते हुए विधायक सुभाष सुधा पूर्व सांसद कैलाशो सैनी पूर्व मंत्री देवेंद्र शर्मा व अन्य


करनाल के मंगल सिंह ऑडिटोरियम में डॉ. बीआर आंबेडकर जयंती समारोह एवं रिपब्लिक पार्टी ऑफ इंडिया के हरियाणा प्रदेश कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले।

सोनीपत के गोहाना में मन की बात कार्यक्रम में मौजूद सांसद रमेश कौशिक और अन्य।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed