{"_id":"5fc772b38ebc3e75017f8666","slug":"hamirpur-zila-congress-committee-meeting-fight-between-congress-leaders","type":"story","status":"publish","title_hn":"आए तो थे एकजुटता का पाठ पढ़ाने, बैठक में आपस में भिड़ गए कांग्रेसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आए तो थे एकजुटता का पाठ पढ़ाने, बैठक में आपस में भिड़ गए कांग्रेसी
Wed, 02 Dec 2020 06:59 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 02 Dec 2020 06:59 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करीब तीन साल बाद हमीरपुर कांग्रेस के नेता एक बार फिर बुधवार को यहां एक बैठक में आपस में ही भिड़ गए। यह बैठक कार्यकर्ताओं में एकजुटता का पाठ पढ़ाने और पंचायत व नगर निकाय चुनाव में सहमति बनाने के लिए रखी थी। इससे पहले कि कोई रणनीति बनती, कांग्रेस के राज्य प्रवक्ता प्रेम कौशल, कांग्रेस एससी सेल के राष्ट्रीय संयोजक सुरेश कुमार और पूर्व में ब्लॉक कांग्रेस प्रभारी रहे रामचंद्र पठानिया आपस में भिड़ गए। विवाद पिछले चुनाव में पार्टी समर्थित प्रत्याशियों की हार और जीत के मुद्दे पर हुआ।
विज्ञापन
भोरंज विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस समर्थित पिछले चुनाव में जीते दो जिला परिषद प्रत्याशियों अंकुश सैनी और संगीता शर्मा की जीत का श्रेय लेने और कुछ प्रत्याशियों के चुनाव में हार के कारण बहसबाजी हुई। नौबत हाथापाई तक पहुंचने वाली थी, लेकिन विधायक इंद्रदत्त लखनपाल और बैठक में मौजूद अन्य पदाधिकारियों ने तीनों को बमुश्किल शांत करवाया। इससे पहले तीन वर्ष पूर्व विधायक राजेंद्र राणा के विधानसभा क्षेत्र सुजानपुर में विधायक सुखविंद्र सिंह सुक्खू के कार्यक्रम में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे पर कुर्सियां मारीं थीं।
विज्ञापन
बुधवार को हुई बैठक में विधायक राजेंद्र राणा, पूर्व विधायक कुलदीप पठानिया, पूर्व विधायक अनीता वर्मा, जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र जार, केसीसीबी के पूर्व निदेशक अनिल वर्मा समेत करीब चार दर्जन पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। हालांकि एससी सेल के राष्ट्रीय संयोजक सुरेश कुमार ने कहा कि बैठक में छोटी-मोटी बातें चलती रहती हैं। यह पार्टी का अंदरूनी मामला है।
विज्ञापन
पंचायत चुनाव को लेकर कुछ पदाधिकारियों में मामूली नोकझोंक हुई थी, लेकिन आपस में बैठ कर मामले को सुलझा लिया गया है। - राजेंद्र जार, जिला कांग्रेस अध्यक्ष