फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Zonal competition: Host MMMUT becomes overall champion

जोनल प्रतियोगिता : मेजबान एमएमएमयूटी बना ओवरऑल चैंपियन

Sun, 05 Nov 2023 01:27 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Nov 2023 01:27 AM IST
विज्ञापन
Zonal competition: Host MMMUT becomes overall champion
मदनमोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता के समापन अवसर पर विजेता
-22 प्रतियोगिताओं में एमएमएमयूटी के खिलाड़ियों का रहा दबदबा
विज्ञापन

- कुलपति ने विजेता खिलाड़ियों व टीमों को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में आयोजित दो दिवसीय एकेटीयू, लखनऊ की अंतर विश्वविद्यालयी वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के गोरखपुर जोन स्तरीय प्रतिस्पर्धाओं का शनिवार को समापन हो गया। मेजबान एमएमएमयूटी ओवरऑल चैंपियन रहा। कुल 22 प्रतियोगिताओं में एमएमएमयूटी के खिलाड़ियों ने बाजी मारी, जबकि अन्य संस्थानों के कुल 10 खिलाड़ी विजेता रहे। मुख्य अतिथि कुलपति प्रो. जेपी सैनी ने विजेता खिलाड़ियों एवं टीमों को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया।
जानकारी के मुताबिक, प्रतियोगिता के दूसरे दिन चार गुणा 100 मीटर रिले दौड़ बालक और बालिका दोनों वर्गों में एमएमएमयूटी प्रथम रहा। शतरंज बालक और बालिका वर्ग में भी एमएमएमयूटी की टीमें अव्वल रहीं। खो खो बालिका वर्ग में आईटीएम गीडा और बालक वर्ग में एमएमएमयूटी की टीमें प्रथम रहीं। वॉलीबाल, कबड्डी, टेबल टेनिस और बैडमिंटन में भी बालक और बालिका दोनों ही वर्गों में मेजबान एमएमएमयूटी ने खिताबी जीत हासिल की। बास्केटबाॅल बालक वर्ग में एमएमएमयूटी ने और बालिका वर्ग में आईटीएम गोरखपुर ने जीत हासिल की।
विज्ञापन

एथलेटिक्स में 800 मीटर दौड़ के बालिका वर्ग में सरदार पटेल कॉलेज ऑफ फार्मेसी की सोनी एवं बालक वर्ग में बीआईटी के आदर्श पांडेय प्रथम रहे। ऊंची कूद के बालक वर्ग में एमएमएमयूटी के सचिन कुमार और बालिका वर्ग में केआईपीएम की मंजुलता शर्मा ने जीत हासिल की। गोला फेंक बालक वर्ग में एमएमएमयूटी के प्रियांशु साहनी और बालिका वर्ग में बीआईटी की इशिता सिंह ने बाजी मारी। 100 मीटर दौड़ में एमएमएमयूटी के आदित्य कनौजिया ने बालक वर्ग तथा स्नेहा गुप्ता ने बालिका वर्ग में प्रथम स्थान हासिल किया। 400 मीटर दौड़ बालक वर्ग में बीआईटी के प्रिंस यादव तथा बालिका वर्ग में एमएमएमयूटी की हिमानी राजपूत अव्व्ल रहे। भाला फेंक बालक वर्ग में आईटीएम के दीपक यादव और बालिका वर्ग में एमएमएमयूटी की वंशिका निगम प्रथम रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्र क्रिया कलाप परिषद के अध्यक्ष प्रो. राकेश कुमार ने खेल महोत्सव का विवरण प्रस्तुत किया। डॉ. राजन मिश्र ने धन्यवाद ज्ञापन एवं डॉ. अभिजित मिश्र ने संचालन किया। प्रतियोगिता के पर्यवेक्षक के रूप में एकेटीयू के डॉ. सुयश नारायण मिश्र मौजूद रहे। समापन समारोह में प्रो. पीके सिंह, डॉ. नवदीप सिंह, अरूण सिंह, डॉ. हरीश चंद्र, प्रो. शिव प्रकाश, प्रो एसके श्रीवास्तव, बिजेंद्र पुष्कर, डॉ. उग्रसेन, डॉ. अवधेश कुमार, डॉ. शेखर यादव, डॉ. ज्योति आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed