{"_id":"601d32bc8ebc3e709a4018ad","slug":"zodiac-sign-of-mercury-know-prediction-of-all-zodiac-signs","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुध वक्री होकर मकर राशि में हुए विराजमान, जानिए कैसे बरसाएंगे कृपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुध वक्री होकर मकर राशि में हुए विराजमान, जानिए कैसे बरसाएंगे कृपा
Fri, 05 Feb 2021 05:27 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 05 Feb 2021 05:27 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : Pixabay
बुध का राशि परिवर्तन गुरुवार की देर रात हो गया। बुध वक्री होकर मकर राशि में ही 10 मार्च तक रहेंगे। 11 मार्च को बुध कुंभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे। ग्रह को बुद्धि, संचार, भाषण, शिक्षा और स्वभाव आदि का कारक माना जाता है। आइए पंडित शरद चंद्र मिश्र के अनुसार जानते हैं कि बुध के वक्री होने पर क्या उपाय करना चाहिए।
विज्ञापन
- बुध के लिए स्वर्ण का दान तथा हरी वस्तुओं का दान करने से लाभ मिलता है।
- बुध की दशा में सुधार के लिए बुधवार के दिन व्रत रखना चाहिए।
- गाय को हरा चारा, हरी भाजी खिलाएं।
- बुध की दशा में सुधार के लिए विष्णु सहस्रनाम का जाप भी उत्तम माना जाता है।
- तुलसी में जल देने से बुध की दशा में सुधार होता है।
- अनाथों एवं गरीब छात्रों की सहायता करने से लाभ मिलता है।
- बुधवार के दिन गणेशजी के मंदिर में लड्डू का भोग लगाना चाहिए।
- मंदिरों में दूध, चावल दान करें, प्रतिदिन प्रात: सूर्य को जल दें, छोटी कन्याओं की सेवा करें, मंदिरों में या ब्राह्मण को चने की दाल एंव पीला वस्त्र दान करें, गले में चांदी धारण करनी चाहिए। मीठी वाणी का प्रयोग करना चाहिए।
विज्ञापन