फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Zebra will soon enhance beauty of Gorakhpur zoo

गोरखपुर: जल्द ही चिड़ियाघर की रौनक बढ़ाएगा जेब्रा, 'भवानी' को भा रहा सूप

Mon, 17 Oct 2022 11:55 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 17 Oct 2022 11:55 AM IST
सार

मेरठ और बिजनौर से आए तेंदुए के शावकों का नया ठिकाना अब चिड़ियाघर हो गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दोनों शावकों का नाम चंडी और भवानी रखा था। अब दोनों ने अपना आहार लेना भी शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
Zebra will soon enhance beauty of Gorakhpur zoo
गोरखपुर चिड़ियाघर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर चिड़ियाघर में दर्शक जल्द ही जेब्रा भी देख सकेंगे। इस्रायल से लाए गए और फिलहाल लखनऊ चिड़ियाघर में रखे गए जेब्रा को यहां लाने की तैयारी तेज हो गई है। गोरखपुर चिड़ियाघर से लखनऊ भेजे गए जू कीपर और जेब्रा के बीच तालमेल अच्छा हो गया है। चिड़ियाघर के पशु चिकित्सक डॉ. योगेश प्रताप सिंह ने बताया कि जेब्रा के बाड़े में सुधार और सफाई का कार्य किया जा रहा।  

विज्ञापन


‘भवानी’ को भा रहा सूप, भोजन में ‘चंडी’ खाने लगी मांस
मेरठ और बिजनौर से आए तेंदुए के शावकों का नया ठिकाना अब चिड़ियाघर हो गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दोनों शावकों का नाम चंडी और भवानी रखा था। अब दोनों ने अपना आहार लेना भी शुरू कर दिया है। चंडी भवानी से उम्र में बड़ी है तो उसे भोजन में अब मांस दिया जा रहा, जबकि भवानी को मांस की जगह सूप दिया जा रहा है।
विज्ञापन


पशु चिकित्साधिकारी डॉ योगेश प्रताप सिंह ने बताया कि भवानी तीन माह की है, जबकि मेरठ से भेजी गई चंडी साढ़े पांच माह की हो गई है। बताया कि अब चंडी को मिट्टी के स्पर्श से जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल, अभी दोनों को मिट्टी के संपर्क से दूर रखा गया है। अभी तक दोनों को अस्पताल के ही नियोनेटल केयर वार्ड में रखा गया था। इसके क्रॉल में रखकर उन्हें भोजन दिया जा रहा है। तैयारी है कि अगले महीने में इन्हें अस्पताल के क्रॉल से निकालकर बाड़े के क्रॉल में बाहर रखा जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed