फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   youtuber misdeed case in Gorakhpur charge sheet filed against accused in 48 hours case will go on in fast trac

यू-ट्यूबर सामूहिक दुष्कर्म कांड: 48 घंटे में आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल, फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलेगा केस

Sun, 06 Aug 2023 08:52 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 06 Aug 2023 08:52 PM IST
सार

पुलिस ने 48 घंटे के भीतर आरोपियों को जेल भेजने के साथ ही चार्जशीट दाखिल कर दिया है। केस का ट्रायल फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराया जाएगा।

विज्ञापन
youtuber misdeed case in Gorakhpur charge sheet filed against accused in 48 hours case will go on in fast trac
पकड़े गए आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर में राजघाट पुल के पास से यू-ट्यूबर युवती को जबरन अमरूतानी में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म करने के आरोपियों पर शनिवार की शाम पुलिस ने 48 घंटे के भीतर कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दिया। साथ ही, केस का ट्रायल फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाने की पैरवी भी की है। पुलिस साक्ष्यों के साथ अभियोजन अधिकारी की मदद से कोर्ट में पैरवी करेगी, ताकि आरोपियों को जल्द सजा सुनाई जा सके। उधर, आरोपियों पर गैंगस्टर का केस दर्ज करने की तैयारी तेज कर दी गई है।

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, तीन अगस्त की सुबह गीडा पुलिस ने यू-ट्यूबर युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज किया था। पीड़िता ने पुलिस को बताया था कि वह दो अगस्त की रात में गोरखपुर स्टेशन से ऑटो से घर जा रही थी। राजघाट पुल के पास कुछ युवकों ने ऑटो रोक गया और जबरदस्ती बाइक पर बैठाकर अमरूतानी में ले गए, जहां पर छह युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

चूंकि मामला सामूहिक दुष्कर्म से जुड़ा था, इसलिए पुलिस आननफानन सक्रिय हो गई थी। एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने घटना स्थल का निरीक्षण कर पीड़िता से घटना की जानकारी ली। पीड़िता की तहरीर के आधार पर गीडा पुलिस ने प्रदुमन निषाद, गोली उर्फ आकाश, छोटई उर्फ परमात्मा, तारकेश्वर, दिनेश व एक अज्ञात का सामूहिक दुष्कर्म का आरोपी बनाया। पुलिस ने एक आरोपी प्रदुमन को मुठभेड़ व चार आरोपियों को घटना के अगली सुबह गिरफ्तार कर लिया था। युवती के बयान में एक और आरोपी विपिन निषाद का नाम सामने आया, जिसे पुलिस ने शनिवार को जेल भेजने के साथ ही चार्जशीट दाखिल कर दिया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज व अन्य साक्ष्य संकलन के आधार पर चार्जशीट दाखिल किया है।

विज्ञापन

पुलिस ने 48 घंटे के भीतर आरोपियों को जेल भेजने के साथ ही चार्जशीट दाखिल कर दिया है। केस का ट्रायल फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराया जाएगा। पुलिस कोर्ट में सरकारी अधिवक्ता की मदद से पैरवी कर आरोपियों को सख्त सजा दिलाने की पैरवी करेगी। गैंगस्टर की कार्रवाई भी आरोपियों पर जल्द की जाएगी। -डॉ. गौरव ग्रोवर, एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed