{"_id":"6a4ac4fbee97ec312a068137","slug":"youth-returning-from-hyderabad-dies-after-falling-ill-on-the-train-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1375835-2026-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: हैदराबाद से लौट रहे युवक की ट्रेन में तबीयत बिगड़ने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: हैदराबाद से लौट रहे युवक की ट्रेन में तबीयत बिगड़ने से मौत
Mon, 06 Jul 2026 02:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Mon, 06 Jul 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
जगदीशपुर। हैदराबाद से गोरखपुर लौट रहे एक युवक की ट्रेन में अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। घटना के बाद रेलवे अधिकारियों ने जीआरपी को सूचना दी। जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
एम्स थाना क्षेत्र के बहरामपुर बड़ी कुरमौल निवासी 30 वर्षीय सूरज पासवान हैदराबाद में पेंट-पॉलिश का काम करते थे। शनिवार को वह ट्रेन से गोरखपुर लौट रहे थे। परिजन के अनुसार, लखनऊ के आसपास उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। सहयात्रियों के प्रयास के बावजूद कुछ ही देर बाद उनकी ट्रेन में ही मौत हो गई। ट्रेन के गोरखपुर पहुंचने पर जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। सूरज पासवान एक बेटी के पिता थे। वह दो भाइयों में बड़े थे और परिवार के मुख्य कमाऊ सदस्य थे। घटना की सूचना मिलते ही परिजन में कोहराम मच गया।