{"_id":"610545c20bb42043740560f6","slug":"youth-jumped-from-amhat-bridge-in-kuwano-at-basti","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस्ती: अमहट पुल से कुआनो में कूदा युवक, लापता, तलाश में जुटे गोताखोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस्ती: अमहट पुल से कुआनो में कूदा युवक, लापता, तलाश में जुटे गोताखोर
Sat, 31 Jul 2021 06:14 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती।
अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती।
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 31 Jul 2021 06:14 PM IST
सार
नदी में छलांग लगाने वाला 38 वर्षीय युवक दिनेश कुमार आवास विकास कॉलोनी का रहने वाला है। पारिवारिक कलह के चलते वह परेशान था।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बस्ती शहर के दक्षिणी छोर से होकर निकली कुआनो नदी के अमहट घाट से शनिवार को करीब 2 बजे एक युवक ने छलांग लगा दी। पुलिस का जांच में सामने आया है कि नदी में छलांग लगाने वाला 38 वर्षीय युवक दिनेश कुमार आवास विकास कॉलोनी का रहने वाला है। पारिवारिक कलह के चलते वह परेशान था। कुआनो नदी में कूदने से पहले उसने पिता को फोन भी किया था।
विज्ञापन
पिता उसे तलाशते हुए अमहट घाट पर पहुंचे। दिनेश के पिता काशी प्रसाद ने पुलिस को बताया कि फोन पर उसने कहा था कि मैंने अपनी साइकिल को अमहट घाट पर खड़ी कर दी है और अब मैं अगले जन्म में मिलूंगा। इसके बाद फोन कट गया।
विज्ञापन
पुलिस स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश में जुटी है। बताया जा रहा है कि दिनेश की चार बेटियां हैं। सूचना पाकर कोतवाल शिवाकांत मिश्रा, चौकी प्रभारी सिविल लाइंस इंद्रभूषण सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। गोताखोरों की मदद से घाट के आसपास काफी तलाश की गई, लेकिन समाचार लिखे जाने तक युवक का पता नहीं चला सका।
विज्ञापन