{"_id":"653bae5246071e93670c83dc","slug":"youth-injured-in-land-dispute-at-gorakhpur-2023-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: जमीन विवाद में परिवार पर हमला, युवक का सिर फूटा; केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: जमीन विवाद में परिवार पर हमला, युवक का सिर फूटा; केस दर्ज
Fri, 27 Oct 2023 06:04 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 27 Oct 2023 06:04 PM IST
सार
श्यामदुलारे का आरोप है कि अपने घर के सामने 20 वर्ष से जमीन पर नाद व खूंटा डालकर काबिज है। शुक्रवार को सुबह वहीं पर साफ-सफाई कर रहा था। तभी पट्टीदारों ने विरोध करते हुए घर से खींचकर मारना पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया।
विस्तार
गोरखपुर जिले में गोला थाना क्षेत्र के हटवा दूबेपुरा निवासी श्यामदुलारे के परिवार पर पट्टीदारों ने हमला कर दिया। इसमें एक युवक का सिर फूट गया।
श्यामदुलारे ने दी तहरीर में लिखा है कि अपने घर के सामने 20 वर्ष से जमीन पर नाद व खूंटा डालकर काबिज है। शुक्रवार को सुबह वहीं पर साफ-सफाई कर रहा था। तभी पट्टीदारों ने विरोध करते हुए घर से खींचकर मारना पीटना शुरू कर दिया।
मारपीट में श्यामदुलारे, बेटे अजय, बहू बदामी, नाती अजीत, संतोषी, संजना, खुशी घायल हो गए हैं। मारपीट में अजय के सिर पर धारदार हथियार से हमला करके घायल कर दिया गया है, जिससे उसका सिर फट गया है।
इसे भी पढ़ें: प्रतिमा विसर्जन की भीड़, निर्माणों से उड़ी धूल ने बिगाड़ी हवा की सेहत, रखें ख्याल
विज्ञापन
स्थानीय पुलिस द्वारा घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोला ले जाया गया, जहां गंभीर हालत देखते हुए पिता व पुत्र को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इस संबंध में थानाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार राय का कहना है कि मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।