फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Youth from Kota defrauded; fake marriage arranged in Gorakhpur.

Gorakhpur News: शादी के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह पर लगा गैंगस्टर एक्ट

Mon, 29 Jun 2026 02:12 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
Youth from Kota defrauded; fake marriage arranged in Gorakhpur.
गोरखपुर। शादी के नाम पर युवकों को फंसाकर ठगी करने वाले एक संगठित गिरोह पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। इस मामले में हिस्ट्रीशीटर अंकुर सिंह समेत आठ आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस जांच में सामने आया है कि यह गिरोह सुनियोजित तरीके से शादी का झांसा देकर लोगों को बुलाता था और फिर फर्जी पुलिस बनकर डराकर उनसे मोटी रकम वसूल लेता था।
विज्ञापन

मामले में जिन आठ आरोपियों को नामजद किया गया है, उनमें हिस्ट्रीशीटर अंकुर सिंह, राजू शर्मा (फरीदाबाद), धीरेंद्र यादव उर्फ टुनटुन, रवि चौधरी, मुन्ना जायसवाल, नवमी शर्मा, शैला देवी और नीलम शामिल हैं। पूरा मामला 13 मार्च को सामने आया जब कोटा के मुकेश मीणा ने अपने भाई की शादी के लिए संपर्क किया था। इसी दौरान उसकी मुलाकात हरियाणा के रहने वाले राजू शर्मा से हुई, जिसने गोरखपुर की तीन लड़कियों की तस्वीरें भेजकर एक लड़की से शादी तय कराई।
विज्ञापन

तय योजना के तहत 12 मार्च को परिवार गोरखपुर पहुंचा, जहां अंकुर सिंह के घर पर फर्जी शादी का आयोजन कराया गया। यहां कथित ‘मौसी’ शैला देवी एक युवती को लेकर पहुंची और जयमाल की रस्म भी कराई गई। इसी बीच अंकुर सिंह ने खुद को दरोगा बताकर दो साथियों को सिपाही और होमगार्ड के रूप में पेश किया। फर्जी आईडी दिखाकर पूरे परिवार को धमकाया गया और झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर उन्हें बंधक बना लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद पीड़ित परिवार से पैसे की मांग की गई। डर के माहौल में मुकेश मीणा ने अपनी पत्नी को फोन कर रकम मंगवाई। जैसे ही पैसा मिला, आरोपी भाग गए। जांच में सामने आया कि इस पूरे खेल में शामिल शैला देवी को 20 हजार रुपये और एक अन्य युवती को 15 हजार रुपये दिए गए थे। पीड़ित की शिकायत पर पहले जीरो एफआईआर दर्ज हुई थी, जिसे बाद में चिलुआताल थाने में ट्रांसफर किया गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कई आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनके पास से 1.66 लाख रुपये नकद व दो फर्जी पुलिस आईडी कार्ड बरामद किए।
सीओ कैंपियरगंज अनुराग सिंह ने बताया कि गिरोह पर गैंगस्टर एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed