फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Youth from Gorakhpur dies due to poisoning in train journey

Gorakhpur News: गोरखपुर के युवक की रेलयात्रा में जहरखुरानी से मौत, रोजगार के लिए जा रहा था बंगलूरू

Tue, 07 Nov 2023 11:21 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 07 Nov 2023 11:21 AM IST
सार

सत्यप्रकाश यशवंतपुर एक्सप्रेस से रोजगार के सिलसिले में बंगलूरू जा रहे थे। चार नवंबर को सुबह पांच बजे गोरखपुर से ट्रेन में सवार हुए थे। झांसी से पहले ललितपुर के आसपास सहयात्रियों ने युवक के मुंह से झाग निकलता और उल्टी करता देखकर कोच अटेंडेंट और रेलवे पुलिस को सूचना दी। गंभीर हालत में उन्हें झांसी स्टेशन पर उतारा गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन
Youth from Gorakhpur dies due to poisoning in train journey
सत्यप्रकाश। (फाइल) - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले में खजनी क्षेत्र के छताई गांव निवासी सत्यप्रकाश उर्फ अनुज (28) की रेलयात्रा के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। झांसी रेलवे पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिवारवालों को सौंप दिया है। बताया जा रहा है कि जहरखुरानी से मौत हुई है।

विज्ञापन


सत्यप्रकाश यशवंतपुर एक्सप्रेस से रोजगार के सिलसिले में बंगलूरू जा रहे थे। चार नवंबर को सुबह पांच बजे गोरखपुर से ट्रेन में सवार हुए थे। झांसी से पहले ललितपुर के आसपास सहयात्रियों ने युवक के मुंह से झाग निकलता और उल्टी करता देखकर कोच अटेंडेंट और रेलवे पुलिस को सूचना दी। गंभीर हालत में उन्हें झांसी स्टेशन पर उतारा गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


उधर, देर शाम यात्रा का हाल जानने के लिए सत्यप्रकाश के बड़े भाई रवि प्रकाश ने फोन किया। सहयात्रियों ने बड़े भाई को तबीयत खराब होने की जानकारी दी। झांसी पहुंचे रवि प्रकाश ने बताया कि यदि उसका समय पर इलाज किया गया होता तो संभवतः सत्यप्रकाश की जान बच गई होती।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: बच्ची से हैवानियत; बड़हलगंज में गुस्सा...लोग बोले, दरिंदे कुबेर को मिले कड़ी सजा

 

सत्यप्रकाश की 18 मई 2023 को कलीना गांव की अर्चना से शादी हुई थी। पत्नी और ससुराल के लोग बंगलूरू में रहते हैं। अपने ससुर के बुलावे पर रोजगार के सिलसिले में वह पहली बार लंबी रेल यात्रा पर बंगलूरू जा रहा था।

भाई रवि प्रकाश ने बताया कि सत्यप्रकाश की जेब में रखे 12 हजार रुपये गायब थे और ट्रेन में उसका बैग, कपड़े और मोबाइल फोन मिला हुआ है। बताया गया कि वह रास्ते में जहरखुरानी गिरोह का शिकार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed