Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Youth flees after dropping a bag at the Nepal border; 27 cartridges recovered

Gorakhpur News: नेपाल बॉर्डर पर झोला फेंककर भागा युवक, 27 कारतूस बरामद

Wed, 18 Nov 2026 11:08 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
Youth flees after dropping a bag at the Nepal border; 27 cartridges recovered
नेपाल में कोई असलहा शोरूम नही कोई फैक्ट्री नही फिर भी गोली बरामद। स्रोत सोशल मीडिया
कपिलवस्तु(सिद्धार्थनगर)। भारत-नेपाल सीमा से सटे नेपाल के रौतहट जिले में मंगलवार को गश्त के दौरान 27 कारतूस बरामद हुए। गौर नगरपालिका वार्ड नंबर एक के कनुपट्टी सीमा क्षेत्र में सुरक्षाकर्मियों को देखकर एक युवक झोला फेंककर फरार हो गया। झोले की तलाशी लेने पर उसमें 9 एमएम के 27 कारतूस मिले। घटना के बाद नेपाली सुरक्षा एजेंसियों ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, नेपाल सशस्त्र पुलिस बल (एपीएफ), बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स मुख्यालय गौर और कस्टम सिक्योरिटी गार्ड गौर की संयुक्त टीम मंगलवार को सीमा क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान कनुपट्टी बॉर्डर पर एक युवक सुरक्षाकर्मियों को देखकर झोला फेंककर भागने लगा। टीम ने झोले की तलाशी ली तो उसमें 27 कारतूस मिले। जवानों ने सभी कारतूस कब्जे में ले लिए।
विज्ञापन

जिला प्रहरी कार्यालय गौर के डीएसपी लक्ष्मण शाही के अनुसार, बरामद कारतूस 9 एमएम के प्रतीत हो रहे हैं। पुलिस युवक की पहचान करने के साथ ही कारतूस के स्रोत और उन्हें सीमा क्षेत्र में रखने के उद्देश्य का पता लगा रही है। मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed