फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Youth drowned in old Rapti river siddharth nagar

सिद्धार्थनगर: शादी में शामिल होने गया था युवक, बूढ़ी राप्ती नदी में डूबा, तलाश जारी

Thu, 03 Jun 2021 06:37 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, सिद्धार्थनगर।
अमर उजाला नेटवर्क, सिद्धार्थनगर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 03 Jun 2021 06:37 PM IST
सार

घर से दो अन्य लोगों के साथ निकला था युवक, नहाते समय गहरे में पानी डूबा, जोगिया कोतवाली क्षेत्र के गंगवल गांव की घटना।

विज्ञापन
Youth drowned in old Rapti river siddharth nagar
युवक की तलाश गुरुवार शाम तक चलती रही। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले के जोगिया कोतवाली क्षेत्र के गंगवल गांव के पास बूढ़ी राप्ती नदी में नहाते समय एक युवक डूब गया। घटना बुधवार शाम की है। पुलिस गोताखोरों की मदद से तलाश में जुटी है, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला सका। लापता युवक सदर थाना क्षेत्र के बेलसड़ गांव का है और शादी समारोह में शामिल होने के लिए गंगवल गया था।

विज्ञापन


जोगिया कोतवाली क्षेत्र के गंगवल गांव निवासी शमसुद्दीन की लड़की की शादी थी। उनके घर पर रिश्तेदार आए थे। उन्हीं रिश्तेदारों में सदर थाना क्षेत्र के बेलसड़ गांव निवासी इमरान (18) पुत्र अब्दुल्ला भी गया था।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि बुधवार शाम को घर पर आए दो अन्य युवकों के साथ इमरान गांव से गुजरने वाली बूढ़ी राप्ती नदी के पास गया था। दोनों दूसरी ओर गए और इमरान नदी में नहाने लगा। जब तक वे आते नहाते समय पैर फिसल जाने से इमरान गहरे पानी में जाकर डूब गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह देखकर दोनों ने शोर किया तो गांव सटा होने के कारण ग्रामीण पहुंच गए और तलाश शुरू कर दी। इसी बीच किसी ने घटना की जानकारी जोगिया पुलिस को दी। सूचना पर एसओ पंकज कुमार पांडेय टीम के साथ मौके पर पहुंच गए और गोताखोरों की मदद से देर शाम तक तलाश कराई, लेकिन कुछ पता नहीं चला।


गुरुवार सुबह से खोजबीन जारी है, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। एसओ जोगिया पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि मामले की जानकारी मिलने के बाद ही मौके पर पहुंच गए थे। गोताखोरों की मदद से तलाश कराई जा रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed