फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Youth dies in road accident cousin injured in Gorakhpur

Gorakhpur Accident: युवक की सड़क हादसे में मौत, चचेरा भाई घायल

Mon, 10 Apr 2023 10:55 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो उनवल (गोरखपुर)।
अमर उजाला ब्यूरो उनवल (गोरखपुर)। Published by: vivek shukla Updated Mon, 10 Apr 2023 10:55 AM IST
सार

अरविंद अपने चचेरे भाई अमित के साथ अपने ससुराल महराजगंज के पचरुखिया गया था। रविवार को चचेरे भाई के साथ अरविंद लौट रहा था। वह खजनी के कंदराई गांव के पास पहुंचा था कि सामने से आ रहे अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई। इसके बाद बाइक अनियंत्रित होकर पोल से टकरा गई जिससे वाहन चला रहे अरविंद की मौत हो गई।

विज्ञापन
Youth dies in road accident cousin injured in Gorakhpur
मृतक अरविंद की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले में खजनी थाना क्षेत्र के कंदराई गांव के पास रविवार दोपहर 3:30 बजे अज्ञात वाहन से बाइक टकराने के बाद पोल से टकरा गई जिससे एक युवक की मौत हो गई। जबकि, हादसे में उसका चचेरा भाई घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों ने तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


मृतक की पहचान उनवल नगर पंचायत के वार्ड नंबर चार निवासी अरविंद तिवारी (24) के रूप में हुई। उसके चचेरे भाई अमित तिवारी को भर्ती कराया गया। जानकारी के मुताबिक, अरविंद अपने चचेरे भाई अमित के साथ अपने ससुराल महराजगंज के पचरुखिया गया था। रविवार को चचेरे भाई के साथ अरविंद लौट रहा था।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: पुलिस को मिली बड़ी सफलता, काला कौवा समेत तीन बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन


वह खजनी के कंदराई गांव के पास पहुंचा था कि सामने से आ रहे अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई। इसके बाद बाइक अनियंत्रित होकर पोल से टकरा गई जिससे वाहन चला रहे अरविंद की मौत हो गई। अरविंद की शादी अभी दो साल पहले हुई थी। उसका छह महीने का बेटा है। घटना की खबर सुनते ही घर में चीख पुकार मच गई। अरविंद तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था।


हादसे में युवक घायल
गगहा थाना क्षेत्र के मझगावां ओवरब्रिज पर रविवार को सड़क दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी पहचान गगहा के हटवा निवासी डब्लू पटवा (32) के रूप में हुई। जानकारी के मुताबिक, रविवार दोपहर को युवक बड़हलगंज मुक्तिपथ से अपने पट्टीदार के दाह संस्कार से घर लौट रहा था।

इसी दौरान हाइवे पर अज्ञात वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed