{"_id":"6acff74b8fb9a1aaca052e14","slug":"youth-dies-after-bike-crashes-into-crane-parked-near-zoo-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1485642-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: चिड़ियाघर के पास खड़ी क्रेन से टकराई बाइक, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: चिड़ियाघर के पास खड़ी क्रेन से टकराई बाइक, युवक की मौत
विज्ञापन
गोरखपुर। रामगढ़ताल थाना क्षेत्र में चिड़ियाघर के पास बुधवार दोपहर सड़क किनारे खड़ी क्रेन से बाइक टकरा गई। हादसे में बाइक सवार 18 वर्षीय पवन की मौत हो गई, जबकि उसके दो साथी आकाश पासवान और पंकज पासवान घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस तीनों को जिला अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने पवन को मृत घोषित कर दिया। दोनों घायलों का इलाज चल रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस के मुताबिक, खोराबार थाना क्षेत्र के रायगंज के बाजार टोला निवासी रामउग्र का बेटा पवन, सिकटौर निवासी आकाश पासवान और झंगहा निवासी पंकज पासवान बुधवार दोपहर करीब 3:30 बजे बाइक से रामगढ़ताल से सिकटौर की ओर जा रहे थे। चिड़ियाघर के पास सड़क किनारे क्रेन खड़ी कर मजदूर काम कर रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक क्रेन से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि तीनों युवक घायल हो गए।
हादसे की सूचना मिलते ही चिड़ियाघर चौकी इंचार्ज मनोज कुमार मौके पर पहुंचे। वह तीनों घायलों को जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने पवन को मृत घोषित कर दिया। आकाश और पंकज का इलाज चल रहा है। पवन की मौत की खबर से परिवार में मातम छा गया।
विज्ञापन
सीओ कैंट अरुण कुमार यश ने बताया कि बाइक सवार तीनों युवकों ने हेलमेट नहीं पहना था। हादसे के बाद पुलिस ने पवन के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। पवन सब्जी की दुकान चलाता था।