फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Youth attacked over Instagram chat, threatened with shooting

Gorakhpur News: इंस्टाग्राम चैट को लेकर युवक पर हमला, गोली मारने की धमकी

Mon, 10 Nov 2025 02:23 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 10 Nov 2025 02:23 AM IST
विज्ञापन
Youth attacked over Instagram chat, threatened with shooting
गोरखपुर। थाना रामगढ़ताल क्षेत्र के झरवा गांव में शनिवार शाम इंस्टाग्राम चैट को लेकर हुए विवाद में गांव के दो युवकों ने कृष्णा की पिटाई कर दी। गोली से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने पीड़ित की मां की तहरीर पर प्रदीप व गोरख यादव केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना की तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है।
विज्ञापन

झरवा गांव निवासी सुनीता देवी ने बताया कि उनका बेटा कृष्णा निषाद का मंझरिया गांव निवासी प्रदीप यादव से इंस्टाग्राम पर किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। शनिवार शाम करीब 7:30 बजे कृष्णा मंझरिया चौराहे पर अंडा लेने गया था, तभी प्रदीप यादव अपने साथी गोरख यादव के साथ वहां पहुंच गया। दोनों ने पहले कृष्णा को गालियां दीं और फिर लात-घूंसों से पीट दिया। आसपास के लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव कराकर कृष्णा को बचाया। आरोप है कि दोनों ने कृष्णा को गोली मारने की धमकी दी और वहां से भाग निकले। सुनीता देवी ने बताया कि घटना पास के एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है, जिसकी फुटेज उनके पास मौजूद है। थाना प्रभारी रामगढ़ताल नितिन रघुनंदन श्रीवास्तव ने बताया कि केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed