{"_id":"66a4259f4066d036b10a8037","slug":"youth-are-being-motivated-for-national-development-and-social-service-gorakhpur-news-c-206-1-sgkp1021-127607-2024-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: युवाओं को राष्ट्रीय विकास एवं सामाजिक सेवा के लिए प्रेरित किया जा रहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: युवाओं को राष्ट्रीय विकास एवं सामाजिक सेवा के लिए प्रेरित किया जा रहा
Sat, 27 Jul 2024 04:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Sat, 27 Jul 2024 04:09 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। समुदाय के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करने के लिए 10 युवाओं को व्यक्तिगत श्रेणी में राज्यस्तरीय विवेकानंद यूथ अवार्ड प्रदान किए जाने का निर्णय लिया गया है। यह जानकारी देते हुए जिला युवा कल्याण अधिकारी वैभव सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 15 से 35 वर्ष के युवाओं को राष्ट्रीय विकास एवं सामाजिक सेवा के लिए प्रेरित किया जा रहा है। यह पुरस्कार युवाओं के विकास कार्यक्रम के विभिन्न क्षेत्रों यथा खेलकूद, नशामुक्ति, जल संरक्षण, पुस्तकालय एवं वाचनालय की स्थापना एवं संचालन आदि क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों को विशिष्ट पहचान देने के लिए प्रदान किया जाएगा।
पुस्कार के लिए संबंधित युवा को जनपद महराजगंज का नागरिक होना अनिवार्य है। आयु 15 से 35 वर्ष के बीच होना चाहिए, जिसका निर्धारण 1 जनवरी को नामांकन के समय के अनुसार होगा। आवेदनकर्ता द्वारा बीते तीन वर्षों में उक्त क्षेत्रों में पहचान योग्य कार्य किया गया हो। जिला युवा कल्याण अधिकारी ने सूचित किया कि पुरस्कार जीवन काल में एक बार प्रदान किया जाएगा। किसी सरकारी सेवा में कार्यरत व्यक्ति पुरस्कार के पात्र नहीं होंगे।