फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Your son has been arrested be careful if you get such a call.

जालसाजों का नया हथकंडा: आपका बेटा गिरफ्तार हो गया, ऐसा फोन आए तो हो जाएं सावधान

Wed, 14 Feb 2024 10:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Wed, 14 Feb 2024 10:56 AM IST
सार

साइबर थाने के एसआई उपेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि इन दिनों जालसाज ऐसे लोगों जिनके घर का सदस्य बाहर नौकरी करता है या किसी काम से बाहर गया हुआ है, उनके बुजुर्ग अभिभावक या महिला को कॉल कर झांसे में ले रहे हैं।
 

विज्ञापन
Your son has been arrested be careful if you get such a call.
फेक कॉल - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

अगर आपके पास अचानक कॉल आए और फोन करने वाला कहे कि आपका बेटा दुष्कर्म या भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार हो गया है, मामले को मैनेज करना है तो बताइए...। आप तत्काल सजग हो जाएं। यह किसी पुलिस या जांच एजेंसी की नहीं, बल्कि जालसाज की कॉल है, जिसकी निगाह आपके बैंक खाते पर है। जिले में इस तरह के कई मामले सामने आए हैं। जालसाजों के निशाने पर बुजुर्ग या रिटायर्ड लोग ज्यादा हैं।

विज्ञापन


सिविल लाइन्स के रहने वाले रिटायर्ड जज को झांसे में लेकर जालसाज ने 10 लाख रुपये की ठगी की है। कई और भी मामले सामने आने के बाद पुलिस भी सोशल मीडिया की मदद से लोगों को जागरूक कर रही है। साइबर थाने में रोजाना दो से तीन ऐसी शिकायतें आ रही हैं।
विज्ञापन


साइबर थाने के एसआई उपेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि इन दिनों जालसाज ऐसे लोगों जिनके घर का सदस्य बाहर नौकरी करता है या किसी काम से बाहर गया हुआ है, उनके बुजुर्ग अभिभावक या महिला को कॉल कर झांसे में ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

इस तरह के नंबरों से रहे सावधान
एसआई उपेंद्र ने बताया कि जालसाज इंटरनेट कॉल कर रहे हैं, जिनके नंबर की शुरूआत +4845 से होती है। ऐसी कॉल या कोई भी अंजान कॉलर की बातों में लोगों को आने की जरूरत नहीं है। ऐसी कॉल की सूचना साइबर थाने पर दे सकते हैं।

केस एक

रिटायर्ड जज ने दे दिए 10 लाख
सिविल लाइन इलाके में रहने वाले रिटायर्ड जज का लड़का दिल्ली में जॉब करता है। उनके पास कॉल आई, कॉलर ने बोला कि उनके बेटे को दुष्कर्म के केस में पकड़ लिया है और एनकाउंटर करने जा रहा हूं। अगर जान बचानी है तो पैसे भेजो। रिटायर्ड जज ने जब बेटे को कॉल की तो उसका फोन भी नहीं लगा। तब बेटे को बचाने के लिए रिटायर्ड जज ने दस लाख रुपये कॉलर के खाते में भेज दिए। बाद में पता चला कि उनके साथ जालसाजी हुई है। साइबर थाने में उनकी शिकायत दर्ज की गई है।

केस दो

पैसे कम थे इसलिए बच गए
शाहपुर के राप्तीनगर निवासी 84 वर्षीय वीरेंद्र सिंह के पास कॉल आई कि उनका बेटा दुष्कर्म के केस में सदर थाना गोरखपुर में पकड़ा गया है। उसका एनकांउटर होने जा रहा है। पैसे भेजो नहीं तो शाम तक बेटे की जान चली जाएगी। घबराए वीरेंद्र के पास पैसे कम थे और उन्होंने अपने जानने वाले कई लोगों को फोन कर दिया और फिर बेटे से बात हो गई, इसलिए उनके साथ जालसाजी होने से बच गई।

केस तीन

फोन आया तो बढ़ गया ब्लड प्रेशर
सहजनवा निवासी 70 वर्षीय बुजुर्ग का लड़का नोएडा मे काम करता है। उन्हें भी कॉलर ने कॉल कर बेटे के एक्सीडेंट होने की सूचना दी। जिसके बाद उनका ब्लड प्रेशर बढ़ गया, उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराना पड़ा। उन्होंने कुछ रुपये भेजे थे, लेकिन तबीयत ख़राब होने की वजह से उनसे रकम के बारे में नहीं पूछा गया। परिवार के लोगों ने साइबर थाने में इसकी शिकायत की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed