फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Young woman's body found hanging from a noose.

Gorakhpur News: फंदे से लटका मिला युवती का शव

Fri, 04 Sep 2026 02:54 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 02:54 AM IST
विज्ञापन
Young woman's body found hanging from a noose.
हरपुर बुदहट (गोरखपुर)। हरपुर बुदहट इलाके एक गांव में बृहस्पतिवार सुबह 20 वर्षीय युवती का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी होते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची हरपुर बुदहट पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। घटना को लेकर गांव में प्रेम प्रसंग की चर्चा है, हालांकि पुलिस को अभी किसी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन

गांव निवासी युवक की बेटी बुधवार रात खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चली गई थी। बृहस्पतिवार सुबह काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो परिजन ने आवाज लगाई। अंदर से कोई जवाब नहीं मिलने पर उन्होंने खिड़की से झांककर देखा। युवती फंदे से लटक रही थी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार पाठक पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और दरवाजा खुलवाकर युवती के शव को नीचे उतरवाया। पुलिस ने घटनास्थल की जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन

ग्रामीणों के मुताबिक, युवती का रिश्ते के भाई से प्रेम प्रसंग था। करीब तीन माह पहले यह मामला थाने तक भी पहुंचा था। उस समय युवक नाबालिग था, जिसके कारण दोनों की शादी नहीं हो सकी थी। गांव में दोनों के शिव मंदिर में शादी करने की भी चर्चा है, लेकिन पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है। सीओ गीडा आभा सिंह ने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस की जांच के बाद ही युवती की मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed