{"_id":"5feeb8e48ebc3e41d76562e4","slug":"young-man-try-to-suicide-by-poison-after-fight-with-brother-in-law-at-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"मामूली बात को लेकर जीजा साले के बीच हुआ विवाद, नाराज युवक ने खाया जहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मामूली बात को लेकर जीजा साले के बीच हुआ विवाद, नाराज युवक ने खाया जहर
Fri, 01 Jan 2021 12:13 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, भटहट (गोरखपुर)।
संवाद न्यूज एजेंसी, भटहट (गोरखपुर)।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 01 Jan 2021 12:13 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर जिले के गुलरिहा इलाके के भटहट कस्बे में गुरुवार को जहर खाकर तड़प रहे युवक को देखकर लोगों ने भटहट पुलिस को सूचना दी। युवक ने पुलिस को बताया कि उसने पत्नी के भाई की बातों से आहत होकर जहर (सल्फास) खा लिया है। पुलिस ने उसकी जेब से सल्फास की पुड़िया बरामद किया। दरोगा रामानुज और सिपाही दीपक ने युवक को स्थानीय अस्पताल भेजा। वहां से उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, महराजगंज जिले के कोतवाली इलाके के पनेवा गांव के संदीप (28) की शादी पिपराइच थाना क्षेत्र के बैलो गांव निवासी रामनगीना कन्नौजिया की बेटी सीमा से हुई है। रामनगीना कन्नौजिया की मौत इसी माह हो गई थी। बुधवार को ब्रह्मभोज था।
विज्ञापन
ब्रह्मभोज में मृतक का दामाद संदीप भी आया था। पत्नी को साथ ससुराल लेकर जाने की बात पर संदीप और उसके साले विंद्रेश में कहासुनी हो गई। इसी दौरान विंद्रेश ने संदीप को कुछ अपशब्द कह दिया। इससे नाराज होकर संदीप सुबह घर जाने के लिए ससुराल से निकला और भटहट कस्बा पहुंचकर वारदात को अंजाम दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक से पूछताछ की तो युवक ने बताया की पत्नी के भाई के अपशब्दों से आहत होकर उसने जहर खा लिया।
विज्ञापन