{"_id":"6347aebb9357ac5e503212f7","slug":"young-man-told-young-man-thrown-in-shahpur-after-removing-kidney-by-tweeting","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: पुलिस ने जिसका कराया उपचार, उसके ही ट्वीट ने उड़ा दी नींद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: पुलिस ने जिसका कराया उपचार, उसके ही ट्वीट ने उड़ा दी नींद
Thu, 13 Oct 2022 11:53 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 13 Oct 2022 11:53 AM IST
सार
युवक ने ट्वीट कर लिखा कि एक युवक की किडनी निकालकर उसे खजांची चौराहे के पास फेंका गया है। उसने संदेश के साथ एक फोटो भी लगा दी थी। पुलिस हरकत में आई और जांच शुरू कर दी। जांच में मामला गलत पाया गया। पुलिस ट्वीट करने वाले युवक तक पहुंची तो सच सामने आया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : iStock
विस्तार
गोरखपुर में पंद्रह दिन पहले सड़क किनारे बेहोशी के हाल में मिलने पर जिस युवक को पुलिस ने बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था, उसके ही ट्वीट ने पुलिस की नींद उड़ा दी।
विज्ञापन
युवक ने ट्वीट कर लिखा कि एक युवक की किडनी निकालकर उसे खजांची चौराहे के पास फेंका गया है। उसने संदेश के साथ एक फोटो भी लगा दी थी। पुलिस हरकत में आई और जांच शुरू कर दी। जांच में मामला गलत पाया गया। पुलिस ट्वीट करने वाले युवक तक पहुंची तो सच सामने आया। इस मामले में फर्जी सूचना देने का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, शाहपुर इलाके के खजांची चौराहे के पास बुधवार सुबह घायल हालत में मिले विक्षिप्त व्यक्ति को देखकर एक छात्र ने किडनी निकालने की जानकारी देते हुए गोरखपुर पुलिस को ट्वीट किया।
विज्ञापन
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए युवक को मेडिकल कॉलेज ले गई, जहां डॉक्टरों ने बताया कि युवक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। इसे न्यूरो विभाग में भर्ती कराना पड़ेगा। कुछ देर बाद महाराजगंज के परतावल से परिजन पहुंचे और युवक को अपने साथ ले गए।
इस संबंध में शाहपुर थाना प्रभारी रणधीर कुमार मिश्रा ने बताया कि जांच में मामला फर्जी मिला है। सूचना देने वाले युवक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। वह बीटीसी कर रहा है। उसके खिलाफ केस दर्ज किया गया है।