{"_id":"6a51598206b17b774a085226","slug":"young-man-surrounded-and-attacked-with-knives-and-sticks-sustained-severe-injuries-to-his-eye-and-face-gorakhpur-news-c-7-gkp1062-1381143-2026-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: युवक को घेरकर चाकू-डंडे से हमला, आंख व चेहरे पर गंभीर चोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: युवक को घेरकर चाकू-डंडे से हमला, आंख व चेहरे पर गंभीर चोट
Sat, 11 Jul 2026 02:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Sat, 11 Jul 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
चौरीचौरा। स्थानीय रेलवे स्टेशन के मुख्य गेट के पास टिकट की सूची देखने पहुंचे युवक पर मनबढ़ युवकों ने चाकू और डंडे से हमला कर दिया। हमले में युवक की आंख व चेहरे पर गंभीर चोटें आईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल भिजवाया। पीड़ित पक्ष ने एक नामजद समेत करीब एक दर्जन अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
चौरी क्षेत्र के बदुराहिया निवासी राजेश ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका भांजा दीपक बृहस्पतिवार शाम करीब छह बजे रेलवे स्टेशन पर टिकट की सूची देखने गया था। आरोप है कि स्टेशन परिसर में मौजूद एक युवक नशे की हालत में पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर उसने स्टेशन गेट के बाहर अपने साथियों को बुला लिया। इसके बाद आरोपियों ने चाकू और डंडों से हमला कर दिया। मारपीट में दीपक की दोनों आंखों के आसपास और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं।
घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। पीड़ित पक्ष ने एक नामजद सहित करीब एक दर्जन अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
थाना प्रभारी वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि तहरीर मिली है। घटना रेलवे स्टेशन परिसर से संबंधित है, इसलिए प्रकरण को आवश्यक कार्रवाई के लिए जीआरपी को भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।