{"_id":"657e9a40dd122d8a1c005cd4","slug":"young-man-slapped-girl-and-threatened-to-throw-acid-for-not-talking-in-gorakhpur-2023-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur: बात न करने पर शोहदे ने युवती को मारा थप्पड़, तेजाब फेंकने की दी धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur: बात न करने पर शोहदे ने युवती को मारा थप्पड़, तेजाब फेंकने की दी धमकी
Sun, 17 Dec 2023 12:23 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
Published by: श्याम जी.
Updated Sun, 17 Dec 2023 12:23 PM IST
सार
युवती का कहना है कि उसी के मोहल्ले में रहना वाला युवक दो साल से उसे परेशान कर रहा है। युवती की शिकायत पर गोरखनाथ पुलिस केस दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
युवती को मारा थप्पड़ (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गोरखनाथ इलाके के एक मोहल्ले में रहने वाली युवती को शोहदे ने थप्पड़ मार दिया। आरोप है कि उसने बातचीत करने का दबाव बनाया और मना करने पर तेजाब फेंकने की भी धमकी दी। पुलिस केस दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, युवती को उसी के मोहल्ले का सैफ नामक युवक पिछले दो साल से परेशान कर रहा है। पुलिस को दी तहरीर में युवती ने बताया कि वह अलग-अलग नंबरों से फोन कर तरह-तरह की धमकी देता रहता है। 12 दिसंबर की शाम चार बजे वह खरीदारी करने घर से निकली थी, तभी सैफ ने मैसेज किया और पूछा कहां हो, उसने बताया तो वह पहुंच गया और बिना किसी वजह के थप्पड़ मारने के बाद जबरदस्ती गाड़ी पर बैठाने लगा।
विज्ञापन
बात न मानने पर चेहरे पर तेजाब फेंकने की धमकी देने लगा। युवती किसी तरह से वहां से भागकर घर पहुंची। वह डर की वजह से पहले घर से नहीं निकल रही थी, बाद में उसने पुलिस में शिकायत करते हुए किसी तरह की अनहोनी की आशंका जताई। गोरखनाथ पुलिस केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन