फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   young man ran away after Molested girl and leaving her in forest

गोरखपुर: युवती से दुष्कर्म कर जंगल में छोड़कर भागा था युवक, जांच में जुटी पुलिस

Thu, 24 Jun 2021 08:35 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 24 Jun 2021 08:35 PM IST
सार

भटहट चौकी पर बोली थी युवती- कुछ नहीं हुआ, अब पनियरा थाने में दी तहरीर, पुलिस आरोपी के भाई को हिरासत में साथ लेकर गई।

विज्ञापन
young man ran away after Molested girl and leaving her in forest
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पनियरा थाना क्षेत्र की युवती को रातभर लेकर घूमने और अगले दिन जंगल में अकेला छोड़कर भागने के मामले में युवती ने युवक के विरुद्ध दुष्कर्म की तहरीर दी है। इसके बाद गुरुवार को पनियरा पुलिस भटहट पहुंची और आरोपी युवक के भाई को पूछताछ के लिए साथ ले गई। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, गुलरिहा थाना क्षेत्र के एक गांव के युवक की रिश्तेदारी पनियरा थाना क्षेत्र के एक गांव में है। लड़का रिश्तेदारी में अक्सर जाता था। कुछ दिन वहां की एक युवती से उसका प्रेम संबंध हो गया। मंगलवार की रात युवक के बुलाने पर युवती उससे मिलने आ गई।
विज्ञापन


पूरी रात साथ रखने के बाद बुधवार की सुबह युवक उसे जंगल में छोड़कर भाग गया। बुधवार को युवती किसी तरह भटहट चौकी पर पहुंची थी। इसके बाद पुलिस ने युवती के पिता से संपर्क किया। युवती के पिता के आने पर उसे सुपुर्द कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाने में युवती ने अपने साथ किसी भी तरह की वारदात से इनकार कर दिया था। गुरुवार को युवती पिता के साथ पनियरा थाने पहुंच गई। उसने पनियरा थाने में दुष्कर्म की शिकायत की जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।


इस संबंध में भटहट चौकी इंचार्ज बीरेंद्र बहादुर सिंह का कहना है कि लड़की ने किसी अप्रिय घटना की जानकारी नहीं दी थी। पनियरा थाने में तहरीर दी गई है, पनियरा पुलिस मामले की जांच कर रही है।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed