{"_id":"60c6fee28ebc3e27802070ed","slug":"young-man-missing-during-returning-from-sister-house-at-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: बहन के घर से लौट रहा युवक लापता, छानबीन में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: बहन के घर से लौट रहा युवक लापता, छानबीन में जुटी पुलिस
Mon, 14 Jun 2021 12:31 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 14 Jun 2021 12:31 PM IST
सार
कैंट पुलिस गुमशुदगी दर्ज कर मामले की छानबीन में जुटी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के पीपीगंज इलाके में बहन के घर से लौटने के दौरान गोरखपुर रेलवे बस स्टेशन से एक युवक रहस्यमय हाल में लापता हो गया। युवक के पिता ने काफी तलाश करने के बाद कैंट थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई है।
जानकारी के मुताबिक, मूलरूप से वार्ड नंबर दो शिवपुरम कॉलोनी रामनाथ देवरिया के रहने वाले शशिभूषण त्रिपाठी ने कैंट थाने में दिए तहरीर में लिखा है कि उनके पुत्र आशुतोष कुमार त्रिपाठी आठ जून को पीपीगंज क्षेत्र के ग्राम नगवा में अपनी बहन के घर गए थे।
10 जून को आशुतोष बहन के घर से देवरिया जाने के लिए लिए निकले। दोपहर में बहन के देवर ने आशुतोष को बाइक से रेलवे बस स्टेशन ले जाकर छोड़ दिया। कुछ ही देर बाद आशुतोष का दोनों मोबाइल स्विच ऑफ हो गया। परिजनों ने कई जगह पता किया पर कोई जानकारी नहीं मिली। पिता के मुताबिक काफी खोजबीन के बाद भी आशुतोष का कुछ पता नहीं चल रहा है। घर के लोग किसी अनहोनी की आशंका से काफी डरे हुए हैं।