{"_id":"5f5201ba7058b331b7368891","slug":"young-man-leg-broke-after-being-beaten-up-at-basti","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस्ती: पुलिस देखकर छत से कूदा युवक, टूट गया पैर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस्ती: पुलिस देखकर छत से कूदा युवक, टूट गया पैर
Fri, 04 Sep 2020 02:28 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 04 Sep 2020 02:28 PM IST
सार
- मारपीट की सूचना पाकर दरवाजे पर पहुंची थी पुलिस
- छत से कूदने से अनभिज्ञ पुलिस पूछताछ करके लौट गई थी थाने
विज्ञापन
up police
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बस्ती में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। मारपीट की सूचना पर बृहस्पतिवार देर शाम दरवाजे पर पहुंची पुलिस देख 28 वर्षीय युवक छत से नीचे कूद पड़ा। जिससे उसका पैर फ्रैक्चर हो गया। कप्तानगंज थाने के कौडीकोल गांव में हुई घटना से हतप्रभ परिवार के लोग घायल युवक को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका इलाज चल रहा है।
सूत्रों के अनुसार पूर्व प्रधान शिव प्रसाद चौधरी का उनके पट्टीदार से मोबाइल आदि किसी अन्य बात को लेकर करीब 15 दिन से विवाद चल रहा है। पूर्व प्रधान के विपक्षी ने फोन करके बताया कि शिवप्रसाद के पुत्र लालचंद ने उसे और उसके परिवार वालों को मारापीटा और साइकिल तोड़ दी।
सूचना मिलते ही पुलिस पूर्व प्रधान के दरवाजे पर जा पहुंची। पुलिस की गाड़ी देख लालचंद को लगा कि उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस दौरान वह अपनी छत पर भाग गया और गली में छलांग लगा दी। जिससे उसका पैर टूट गया।
विज्ञापन
एसओ हरेकृष्ण उपाध्याय ने बताया कि पुलिस उक्त के घर जाकर पूछताछ कर वापस आ गई थी, उन्हें चोट लगने की सूचना नहीं है।